• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर, 15 मार्च को प्रकाशित होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Voter List

voter list

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां तो काफी पहले शुरू कर दी गई थी लेकिन अभी सरकार ने आरक्षण की कवायद शुरू नहीं की। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग व आयोग तेजी से सक्रिय हुआ। ऐसे में अब तय कार्यक्रम के तहत 15 मार्च को वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन कर दिया जायेगा। इसके बाद 17 मार्च तक आरक्षण की घोषणा कर दी जायेगी।

ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की सूची मे सुधार करते हुए 6 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक काम किया जाएगा। 24 फरवरी को वोटर लिस्ट छापी जाएगी। जबकि 24 से 26 फरवरी के बीच संबंधित पंचायतों के वोटर अपनी वोटर लिस्ट का जांच सकेंगे। वहीं 24 फरवरी से 2 मार्च के बीच दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।

पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी जावेद की मौत पर एसपी ने की मजिस्ट्रीयल जांच की मांग

3 से 8 मार्च के बीच इनका निस्तारण किया जाएगा। 9 मार्च से 14 मार्च के बीच निस्तारण के बाद सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट की कॉपी तैयार होगी। 15 मार्च को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

गौरतलब है कि अभी पंचायत चुनाव के लिए हाल ही में हुए परिसीमन से प्रभावित ग्राम पंचायतों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसकी शनिवार 6 फरवरी से इसकी शुरूआत कर दी गयी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक गोंडा, सम्भल, मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर जिलों में इस बार ग्राम पंचायतों, क्षेत्र व जिला पंचायतों के वार्डों का पूर्ण परिसीमन हुआ है, इसलिए इन चारों जिलों की पंचायतों की भौगोलिक स्थित पूरी तरह प्रभावित हुई।

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बंगाल की जनता को जगाएंगे : जेपी नड्डा

इसके अलावा अन्य जिलों में हुए आंशिक परिसीमन की वजह से जो पंचायतें प्रभावित हुई हैं, वहां वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। परिसीमन के बाद 101 ग्राम पंचायतें इसमें शामिल हुई हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार लाख आबादी शहरी क्षेत्र में चली गई है। इसके बाद भी बीते पांच साल में ग्राम पंचायतों में तीन लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं।

Tags: final voter listpanchayat voter listup news
Previous Post

देश को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट : शेखावत

Next Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, ED करेगी फिर से पूछताछ

Writer D

Writer D

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post
गायत्री प्रजापति Gayatri Prajapati

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, ED करेगी फिर से पूछताछ

यह भी पढ़ें

Ajay Kumar Lallu

प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई : लल्लू

14/10/2020
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की होगी एंट्री

09/05/2024
Life Imprisonment

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

19/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version