• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट : शेखावत

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
gajendra singh shekhawat

gajendra singh shekhawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर कुछ लोग किसानों के मन में संदेह पैदा कर रहे हैं लेकिन सच यह है कि एमएसपी में डेढ़ गुना वृद्धि की गई है।

शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने केन्द्रीय कृषि कानूनों की पुरजोर वकालत करते हुए कहा, कि कृषि कानूनों को काला कानून बताने वाले जो लोग कृषि के क्षेत्र के जानकार हैं, वे आकर बताएं कि इसमें काला क्या है?

शेखावत ने कहा, कि ऐसी राजनीतिक पार्टियां जिन्हें जनता ने नकार दिया है या जिन्हें भविष्य में नकारे जाने का डर है, वही लोग इसे मुद्दा बना रहे हैं और संशोधित नागरिकता कानून की तरह इसको लेकर भी भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों के कल्याण एवं उनकी आय को दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 2021-22 के बजट की सराहना करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा, कि देश को आात्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से यह बजट पेश किया गया है और जब भी आात्मनिर्भर भारत का इतिहास लिखा जाएगा तो यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

पूर्व MLC व बाहुबली की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 51 लाख का दान

केन्द्रीय बजट पर केन्द्रित पत्रकार वार्ता में शेखावत ने कहा, कि भारत की अर्थव्यवस्था ने दुनिया में नया आदर्श प्रस्तुत किया है और आपदा को अवसर में बदलने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत किया है।

उन्होंने दावा किया कि देश की सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में साहसिक बजट पेश किया और किसी उपभोक्ता पर एक रुपये का नया कर नहीं लगाया। बजट में प्रस्तुत योजनाओं को सिलसिलेवार गिनाते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट के जरिये गांव, गरीब, किसान, महिला, मजदूर, दलित, शोषित और पीड़ित के हित को महत्व दिया गया है। कोरोना काल में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शेखावत ने कहा कि आम बजट में उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ दिया गया है।

यूपी बजट सत्र : विधायकों की कोरोना जांच के बाद मिलेगी एंट्री

उन्होंने अनुसूचित जनजाति बहुल इलाकों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने की चर्चा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बिजनौर, सोनभद्र और श्रावस्ती में चार नये एकलव्य विद्यालय खोलने का फैसला किया है और पहाड़ी इलाकों में इसके लिए 48 करोड़ रूपये और मैदानी इलाकों में 38 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में जल जीवन मिशन (शहरी) भी आरंभ किया है जिसका फायदा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को मिलेगा।

Tags: Gajendra Singh Shekhawatup news
Previous Post

लघुशंका करने के विरोध में फल विक्रेता को पीटकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पंचायत चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर, 15 मार्च को प्रकाशित होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Voter List

पंचायत चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर, 15 मार्च को प्रकाशित होगी फाइनल वोटर लिस्ट

यह भी पढ़ें

Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, दरोगा भी घायल

26/06/2026
शिवसेना ने ममता बनर्जी को दिया वॉकओवर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने ममता बनर्जी को दिया वॉकओवर

04/03/2021
kabul protest

पाक विरोधी रैली पर तालिबान ने बरसाई गोलियां, पत्रकारों को किया गिरफ्तार

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version