• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुजफ्फरनगर में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद

Writer D by Writer D
20/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल जारी है। इस बीच, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। वह बघरा के देव कॉलेज में 12 बजे किसानों की पंचायत को संबोधित करेंगी। मुजफ्फरनगर में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी होंगे।

बहरहाल, प्रियंका गांधी मथुरा की किसान पंचायत में शिरकत करने वाली थीं, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब मथुरा में 23 फरवरी को किसान महापंचायत होगी। प्रिंयका गांधी सहारनपुर और बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित कर चुकी हैं।

डबल मर्डर से दहला कानपुर, दो युवकों की चापड़ और कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

कांग्रेस पार्टी कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी के 27 जिलों में ‘जय जवान, जय किसान’ अभियान चला रही है। असल में, कांग्रेस इन किसान महापंचायतों में माध्यम से किसान आंदोलन के समर्थन में जनमत तैयार करने में जुटी है। प्रियंका गाधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने के लिए किसान पंचायत कर रही हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस इसके जरिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटी हुई है।

BJP नेता शाजिया इल्मी ने BSP के पूर्व सांसद पर लगाया अभद्रता का आरोप, शिकायत दर्ज

बिजनौर की किसान पंचायत में प्रियंका गांधी ने किसानों के गन्ने का बकाया रकम का मसला उठाया था। प्रियंका गांधी ने किसानों से कहा कि आप बताइए, क्या आपकी कमाई दुगुनी हुई है? क्या गन्ने का दाम 2017 से बढ़ा है? आप सब गन्ना किसान हैं, आपने जो निर्णय लिया है। सरकार ने क्या गन्ने के दाम बढ़ाए। आपका बकाया कितना है? आपको मालूम होगा कि यूपी किसानों का, गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ बकाया है और पूरे देश भर के गन्ने का बकाया देखा जाए तो 15 हजार करोड़ बकाया है, आप सोच सकते हैं ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आपका बकाया अब तक पूरा नहीं किया।

Tags: Kisan MahapanchayatMuzaffarnagar Newspriyanka gandhiup news
Previous Post

डबल मर्डर से दहला कानपुर, दो युवकों की चापड़ और कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

Next Post

सोशल साइंस का पेपर लीक, SBI के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, BSEB ने रद्द की परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Curtains
Main Slider

पर्दो से घर को मिलेगा आकर्षक लुक, यहां से लें आइडिया

20/09/2025
Pumpkin
फैशन/शैली

अब ट्राई करें कद्दू की ये 5 टेस्टी रेसिपी, न पसंद करने वाले भी खाते ही रह जाएंगे

20/09/2025
Cream
Main Slider

इन टिप्स से दूध में जमेगी मोटी मलाई, नहीं पड़ेगी मार्केट से घी खरीदने की जरूरत

20/09/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल

19/09/2025
CM Yogi reviews preparations for UPITS
Main Slider

प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी

19/09/2025
Next Post
Social science paper leaked

सोशल साइंस का पेपर लीक, SBI के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, BSEB ने रद्द की परीक्षा

यह भी पढ़ें

rape

तलाकशुदा को प्रेम के जाल में फंसा कर किया दुष्कर्म

12/12/2022
Akhilesh Yadav

बांके बिहारी मंदिर के निकट हुई दुर्घटना पर अखिलेश ने जताया शोक

17/08/2023
Voters

Lok Sabha Election: वोटिंग से पांच दिन पहले मिलेगी मतदाता पर्ची, वोटर को देगा खास गाइड

24/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version