• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामगोपाल के बयान पर जनप्रतिनिधियों में रोष, बोले- नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से होती है पहचान

Writer D by Writer D
15/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की प्रदेश सरकार के मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने घोर निंदा की। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से पहचान होती है। सपा नेता अपने बयान के लिए पूरे समाज, देश व प्रदेश से माफी मांगें। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय बेटी का अपमान है।

भारत की गौरव, महिला सशक्तिकरण व नए भारत के उड़ान की प्रतीक हैं व्योमिका सिंह

विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय और भारतीय बेटी का अपमान है। व्योमिका सिंह केवल नाम नहीं, बल्कि भारत की गौरव, महिला सशक्तिकरण व नए भारत के उड़ान की प्रतीक हैं। जाति के आधार पर वीरांगना का अपमान कर समाजवादी पार्टी ने अपनी नीच मानसिकता व महिला विरोध की सोच को उजागर किया है। रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) का बयान शर्मनाक, निंदनीय व भारतीय वायुसेना के हर जवान का अपमान है। नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से पहचान होती है। जाति के आधार पर लोगों को बांटना समाजवादी पार्टी का पुराना शगल रहा है।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह को जाति के आधार पर नीचा दिखाने की कोशिश पूरे दलित समाज की प्रतिभा, परिश्रम व सम्मान पर हमला है। रामगोपाल यादव का बयान पीडीए की उस विकृत सोच का पर्दाफाश है, जो दलितों का सम्मान नहीं करता, उन्हें सिर्फ वोटबैंक मानता है। हिंदुस्तान दलितों का अपमान स्वीकार नहीं करेगा। सपा को पूरे समाज, देश व प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए।
ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

देश के प्रति सपा की सोच अच्छी नहीं

वीरांगना सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह ने युद्ध को ब्रीफ कर भारत को गौरव का अनुभव कराया है। रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के बयान की घोर निंदा करती हूं। समाजवादी पार्टी कभी भीमराव आंबेडकर की फोटो से खिलवाड़ करती है तो कभी जाति के साथ खिलवाड़ करती है। देश के प्रति इनकी सोच अच्छी नहीं है। यह देश को जाति-धर्म में बांटना चाहते हैं। यह सिर्फ राजनीतिक रोटी सेकते हैं। सपा के लोग जान लें कि दलित समाज की बेटी भी वीरांगना हो सकती है, जो सरहद पर जाकर लड़ भी सकती है और देश का मान-सम्मान भी बढ़ा सकती है। ऐसी बेटी के लिए कहे गए शब्द घोर निंदनीय हैं।
बेबीरानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री

आतंकवादियों को जी कहकर पुकारने वालों से क्या ही उम्मीद कर सकते

सपा नेता का बयान प्रमाणित करता है कि इनके मन और जेहन में दलितों के प्रति नफरत भरी हुई है। व्योमिका सिंह मां भारती की बहादुर बेटी हैं। वह महिला सशक्तिकरण व सम्मान का प्रतीक हैं। मां भारती की दो बहादुर बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को देश के सामने रखा। भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का गौरव बढ़ाते हुए पुरुषार्थ को प्रमाणित किया है। सपा को यह बात पच नहीं रही है। आतंकवादियों को जी कहकर पुकारने और मुकदमा हटाने वालों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है।

व्योमिका सिंह का सम्मान पूरे देश व दुनिया में है। सभी जानते हैं कि आसमां की तरफ थूकने वालों का हश्र क्या होता है। जनता सेना का मनोबल व सम्मान बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हो रही है। दलितों के प्रति सपा की यह नफरत पहली बार नहीं दिखी है। दलितों का विरोध और अपमान सपा के डीएनए में है।
अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री

दलितों का सम्मान नहीं करता, बल्कि उन्हें वोटबैंक मानता है सपा नेता का बयान

रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) का बयान पीडीए की उस विकृत सोच का पर्दाफाश है, जो दलितों को सम्मान नहीं करता, बल्कि उन्हें सिर्फ वोटबैंक मानता है। सपा के डीएनए में दलित विरोध भरा है। कभी मंदिरों से दलितों को रोका गया तो कभी स्कूलों में पीटा गया। अब भारतीय वायुसेना की अधिकारी पर जातीय हमला किया गया है। दलितों का यह अपमाान देश सहने वाला नहीं है। देश इसका जवाब देगा।
लालजी प्रसाद निर्मल, विधान परिषद सदस्य

Tags: Ram Gopal Yadav
Previous Post

नकली दवा कारोबारियों पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, 30 करोड़ 77 लाख की नकली दवाएं जब्त, 68 गिरफ्तार

Next Post

इनमें छिपे है आपकी खूबसूरती के कई राज

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post
egg shell

इनमें छिपे है आपकी खूबसूरती के कई राज

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवा को मेडिकल टीम को किया रवाना

23/04/2023
नासा की कार्यकारी चीफ भव्या लाल NASA acting chief Bhavya Lal

नासा की कार्यकारी चीफ बनीं भारतीय मूल की भव्या लाल

02/02/2021
रकुलप्रीत Rakulpreet

रकुलप्रीत ने रिया से ड्रग चैट की बात कबूली, NCB से बोलीं- कभी नहीं किया ड्रग्‍स

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version