• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल टोपीधारी अपराधियों को जनता नहीं करेगी माफ : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गाजीपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जंगीपुर विधानसभा के भड़सर स्थित मैदान में लोकनिर्माण विभाग की सड़कों की परियोजना का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके ही साथ उन्होंने मरदह-जलालाबाद, जंगीपुर-लावा, मेटहु-सलामतपुर, गहिली-नखतपुर, सहित कुल आठ सड़कों को बनाने के लिए मंच से ही घोषणा किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर से गाजियाबाद तक सरकार ने विकास कार्य किया है। सभी 75 जिलों में विकास हुआ है। 2014 और 2017 में साईकिल और हाथी को उत्तरप्रदेश ने बाहर का रास्ता दिखाया। गाजीपुर की सातों विधानसभा सहित प्रदेश में 300 सीटें जीतेंगे। बुआ और भतीजे ने जितना काम तीन बार सत्ता में रहने के बाद नहीं किया, उससे अधिक भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में किया। अब गांवों को भी 24 घण्टें बिजली मिलेगी। 2019 लोकसभा चुनाव का बदला लेना है।

कहा कि मनोज सिन्हा का चुनाव हारना गाजीपुर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था, सपा-बसपा कांग्रेस और छोटी पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। सपा-कांगेस और बसपा के शासन में केवल 100 में 15 प्रतिशत ही रुपये जनता को मिलते थे, बाकी से उनकी तिजोरियां भरती थी।

मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य विकास है। अपराधी भयभीत, जनता भयमुक्त रहे ये हमारा लक्ष्य है। अच्छी सड़कें, 24 घण्टे बिजली, सभी को राशन हमारा लक्ष्य है। बीजेपी 2022 विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। लाल टोपी, जालीदार टोपी में अपराधियों को जनता क्षमा नहीं करेगी। अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के गुंडे माफिया भयाक्रांत हैं। अखिलेश यादव को लाइलाज रोग है। अखिलेश को झूठे सपने आने का रोग है। किसी काम के शिलान्यास, लोकार्पण में उन्हें सपने आने लगते हैं।

जनपद गाजीपुर में विभिन्न विधानसभाओं के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 91 विभागीय परियोजनाओं (लागत 17681.07 लाख रुपये) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय निवासियों को रोजगार एवं विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। pic.twitter.com/RTgSU04BTs

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 12, 2021

डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने 177 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मंच पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने भारत माता की जय उद्घोष के साथ ही क्षेत्र के सितारवादक पण्डित रविशंकर को नमन करके अपना सम्बोधन शुरू किया।

जो भगवान नित्य, सत्य, जगदाधार विकाररहित, साक्षीस्वरूप हैं वे ही शिव हैं

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए स्वागत भाषण में उप मुख्यमंत्री को जनपद के सभी सीटों पर कमल खिलाने का आश्वासन दिया। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने आगंतुकों के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।

मंच पर सहकारिता राज्य मंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक सुनीता सिंह, अलका राय, सुभाष पासी, सरिता अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: gajipur newsKeshav Prasad Mauryaup nes
Previous Post

जो भगवान नित्य, सत्य, जगदाधार विकाररहित, साक्षीस्वरूप हैं वे ही शिव हैं

Next Post

सीएम धामी ने 90 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post

सीएम धामी ने 90 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमत ने फिर लगाई आग, दिल्ली में पेट्रोल 93 के पार

21/05/2021

सीएम धामी ने दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से की भेंट

17/04/2022
Friendship

ऐसे लोगों बर्बाद कर देंगे जीवन, कभी न करें इनसे दोस्ती

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version