• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल बोले – हम रोजगार देना जानते हैं, विकास भी कर सकते हैं, पर हमारे अंदर एक कमी है…

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar Election 2020
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि झूठ बोलने के मामले में प्रधानमंत्री का कोई मुकाबला नहीं है।

श्री गांधी ने पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी प्रखंड के दौनहा मिडिल स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा में रोजगार एवं कृषि सुधार कानून के मुद्दे पर श्री मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार की बात कही थी। अब यदि प्रधानमंत्री दो करोड़ रोजगार की बात बोल दें तो शायद भीड़ उन्हें भगा देगी। कुछ साल पहले श्री मोदी यहां आए थे और कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, चीनी मिल चालू करूंगा और अगली बार आऊंगा तो यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि पिछले वादे के अनुसार प्रधानमंत्री ने यहां के लोगों के साथ चाय नहीं पी।

हम सरकार चलाना जानते हैं,
आपके मन की बात जानते हैं,
हाँ, हम झूठ बोलना नहीं जानते,
ना कभी सीखेंगे!

बदलाव की राह पर बिहार की जनता के ज़बरदस्त जोश को सलाम! pic.twitter.com/waufPk5S4l

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2020

कांग्रेस नेता ने रोजगार का मुद्दा उठाया और श्री मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बेंगलुरु में रोजगार मिलता है लेकिन बिहार में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाने के लिए श्री कुमार और श्री मोदी सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं।

श्री गांधी ने कहा, “हम रोजगार देना जानते हैं, बाकी तमाम विकास करना जानते हैं लेकिन हमारे अंदर एक कमी है। मैं इस बात को स्वीकारता हूं कि हम झूठ बोलना नहीं जानते हैं, इस मामले में हमारा उनसे कोई मुकाबला ही नहीं है।”

कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम तौर पर दशहरे पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं लेकिन पंजाब में इस बार प्रधानमंत्री और अडाणी के पुतले जलाए गए। इस बार पूरे पंजाब में दशहरा पर रावण नहीं बल्कि श्री मोदी के साथ उद्योगपति अंबानी और अडाणी के पुतले जलाये गये। ये दुख की बात है, लेकिन ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि किसान परेशान हैं।

श्री गांधी ने लॉकडाउन के दौरान पैदल चलकर बिहार लौटे पर मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के विभिन्न इलाकों में कार्यरत लाखों मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री ने कोई इंतजाम नहीं किया। मजदूरों को मजबूरन पैदल ही अपने घर लौटने काे मजबूर होना पड़ा।

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionbihar election 2020Bihar Election First Phase VotingBihar Elections 2020Bihar Hindi Newsbihar newsLIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020National newspatna newsPoling Newsबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

मोदी का हमला, बोले – यह आ गए तो सरकारी नौकरी छोड़िये, निजी कंपनियां भी भाग जाएंगी

Next Post

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, लेकीन मुख्यमंत्री भाषा की नीचता पर उतर आए हैं

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
Hemant Soren

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, लेकीन मुख्यमंत्री भाषा की नीचता पर उतर आए हैं

यह भी पढ़ें

Health

Year Ender: प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, प्रदेशवासियों ने लिया भरपूर लाभ

30/12/2025
Road Safety

उत्तर प्रदेश में शपथ दिलाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी योगी सरकार

15/07/2023
noida

पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को किया गिरफ्तार, एटीएम काट रहे थे बदमाश

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version