• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उखड़ती सांसों को थामने के लिए रेलवे ने संभाला मोर्चा, चलाएगी ऑक्सीज़न एक्सप्रेस

Writer D by Writer D
18/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
oxygen express

oxygen express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेलवे फिर से मोर्चा संभालने जा रही है। भारतीय रेलवे ने प्रमुख गलियारों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) और ऑक्सीजन सिलेंडरों के परिवहन के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली है।

भारतीय रेलवे राज्यों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए खास ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाएगा।

अगले कुछ दिनों में रेलवे देश भर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) और ऑक्सीजन सिलेंडर का परिवहन करेगा। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की सरकारों ने रेलवे से संपर्क कर कहा कि वह तरल मेडिकल ऑक्सीजन टैंकर के परिवहन पर विचार करे। रेलवे के मुताबिक, महाराष्ट्र से खाली टैंकर सोमवार को चलेंगे जो विशाखापत्तनम, जमशेदपुर, राउरकेला, बोकारो से ऑक्सीजन उठाएंगे।

शादी का झांसा देकर कई लड़कियों से करोड़ो की ठगी करने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार

राज्यों में ऑक्सीजन की तेज आपूर्ती के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा जिससे तेजी से ऑक्सीजन की सप्लाई हो सके। तकनीकी परीक्षण पूरा होने के बाद, विशाखापट्टनम और जमशेदपुर/राउरकेला/बोकारो से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) से भरे हुए टैंकरों को मुंबई लाया जाएगा। इसके लिए मुंबई के कालांबोली/बोईसर रेलवे स्टेशन से काली टैंकरों को भेजा जाएगा।

रेलवे मुख्य कॉरीडोर से देश के अलग-अलग राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) की आपूर्ति के लिए खुद को तैयार कर रही है। कोरोना संकट में मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता मरीजों के इलाज के लिए काफी अहम हो गई है। देशभर के कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान चली गई है। बता दें कि, कोरोना संक्रमण में कुछ चिकित्सा शर्तों के उपचार में ऑक्सीजन की उपलब्धता एक प्रमुख तत्व है।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे के घर हुआ कोरोना का विस्फोट

बता दें कि, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य सरकारों ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के लिए रेल मंत्रालय से संपर्क किया था। दोनों राज्य सरकारों ने रेल मंत्रालय से कहा था कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) टैंकरों को रेलवे द्वारा स्थानांतरित किया जा सकता है या नहीं।

इसके साथ ही राज्यों से लगातार ऑक्सीजन की मांग उठ रही है, सरकार पहले ही कह चुकी है कि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नही है। इसीलिए जरूरतों की जगह तक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ट्रांसपोर्टेशन के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति तेजी के साथ की जा सकेगी।

Tags: corona newscorona news in hindicorona updatesoxygen express
Previous Post

शादी का झांसा देकर कई लड़कियों से करोड़ो की ठगी करने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार

Next Post

बॉलीवुड में कोरोना का कहर, एक्ट्रेस समीरा रेड्डी भी हुई संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
sameera reddy

बॉलीवुड में कोरोना का कहर, एक्ट्रेस समीरा रेड्डी भी हुई संक्रमित

यह भी पढ़ें

urfi

Oops moment की शिकार हुई उर्फी, वीडियो वायरल

27/04/2022
Dead Body

चार दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव

08/12/2021
PM Modi

मेरी मां जो इस दुनिया से चली गईं, उसको आरजेडी-कांग्रेस के मंच से गालियां दी गई: पीएम मोदी

02/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version