• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ बोले- नौसेना दु​श्मन की हर चुनौती का माकूल जवाब देने को तैयार

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजनाथ सिंह का आपत्तिजनक पोस्टर rajnath

राजनाथ सिंह का आपत्तिजनक पोस्टर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर विवाद के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भारतीय नौसेना की तैयारियों के बारे में बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि नौसेना ने प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर जहाजों और विमानों को तैनात की है। ऐसा कर नौसेना ने समुद्री हितों की रक्षा के लिए मिशन-आधारित तैनाती को प्रभावी ढंग से पूरा किया है।

Indian Navy has effectively carried out Mission Based deployment to protect maritime interests by deploying naval ships and aircraft at major and sensitive locations. These deployments have helped increase Maritime Domain Awareness, provided rapid humanitarian aid and relief.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 19, 2020

राजनाथ ने यह बात नौसेना के शीर्ष कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते कही। देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए नौसेना की प्रशंसा की और अपने जहाजों, विमानों को तैनात करके किसी भी चुनौती का ‘माकूल जवाब’ देने की इसकी तैयारियों पर भी भरोसा जताया है।

इस सम्मेलन का मकसद समुद्री सुरक्षा सरंचना की गहराई से समीक्षा के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन से जारी गतिरोध पर चर्चा करना है। बता दें कि सीमा विवाद के बाद चीन को स्पष्ट संदेश देने के लिए भारतीय नौसेना ने हिंद महासगार क्षेत्र के अग्रिम मोर्चों पर युद्धपोतों और पनडुब्बियों की तैनाती की है।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया कि मैं देश के समुद्री हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय नौसेना का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि नौसेना जहाजों और विमानों को तैनात करके अपनी तैयारियों से किसी भी चुनौती का माकूल जवाब दे सकती है।

सम्मेलन के दौरान चीन से मिलने वाली चुनौती पर की जाएगी चर्चा

सम्मेलन के दौरान हिंद महासागर में चीन से मिलने वाली चुनौती समेत सभी संभावित सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर जहाजों और विमानों को तैनात कर समुद्री हितों की रक्षा के लिए मिशन-आधारित तैनाती को प्रभावी ढंग से पूरा किया है।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में नौसेना की युद्ध तैयारियों के साथ-साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत के सुरक्षा हित संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जहां पर चीन तेजी से अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।

Tags: border disputeChinaNavyRajnathRajnath singhSeaचीननौसेनाराजनाथ सिंहसमुद्रसीमा विवाद
Previous Post

मस्जिद के लिए मिली जमीन पर अस्पताल या स्कूल बने : इकबाल अंसारी

Next Post

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

Desk

Desk

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Next Post
encounter with Poonch security forces

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

यह भी पढ़ें

Samsung launches Galaxy F series, will support 5G network

Samsung ने लॉन्च की Galaxy F सीरीज, 5G नेट्वर्क को करेगा सपोर्ट

20/05/2021
pm modi-cm yogi

पीएम मोदी से आज मुलाक़ात करेंगे सीएम योगी, कोरोना वैक्सीनेशन पर होगी बात

07/01/2021
Nitish Kumar

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version