• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
encounter with Poonch security forces

शोपियां एनकाउंटर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि खुफिया एजेंसी को शोपियां जिले के मोलू चित्रगाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार दोपहर को इलाके की घेराबंदी कर ली।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद एक आतंकी मारा गया है। अभी ऑपरेशन जारी है।

मस्जिद के लिए मिली जमीन पर अस्पताल या स्कूल बने : इकबाल अंसारी

बता दें कि इससे पहले, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके के क्रीरी में 30 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में मंगलवार को तीसरे आतंकी को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल पर बने आतंकी ठिकाने को आईईडी लगाकर उड़ा दिया।

इस बीच मुठभेड़ में घायल सेना के एक और जवान ने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। आतंकियों द्वारा सोमवार को सुरक्षाबलों पर किए गए हमले और मुठभेड़ में कुल 5 जवान शहीद हुए थे। सोमवार को क्रीरी में सुरक्षाबलों की पार्टी पर हमले के बाद आतंकी भाग निकले थे।

पास में ही सेब के बगीचे में घेरकर दो आतंकियों को दो घंटे के भीतर मार गिराया गया था। एक आतंकी छिपा हुआ था जिसके चलते यहां दोबारा देर शाम मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारा गया तीसरा आतंकी पाकिस्तानी है। इसकी पहचान उस्मान के तौर पर हुई है। यह बारामुला में भाजपा नेता वसीम बारी, उसके पिता तथा भाई की हत्या में शामिल था। इस हत्याकांड के साजिशकर्त्ता सज्जाद उर्फ हैदर को सोमवार को ही मार गिराया गया था।

मंगलवार को मुठभेड़ के दूसरे दिन क्रीरी पट्टन में सुबह से ही आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच भीषण फायरिंग शुरू हो गई, जो रुक रुककर जारी रही। इससे पहले सोमवार रात को अंधेरे के चलते मुठभेड़ को स्थगित कर दिया गया था। देर रात को घिरे आतंकी ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन इसे नाकाम बनाया गया।

Tags: encounterJammu Hindi SamacharJammu News in HindiLatest Jammu News in Hindisecurity forcesShopian Encountershopian encounter latestshopian encounter latest newsshopian encounter newsshopian encounter todayshopian encounter updatesTerrorists
Previous Post

राजनाथ बोले- नौसेना दु​श्मन की हर चुनौती का माकूल जवाब देने को तैयार

Next Post

मणिपुर : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पांच पूर्व विधायक

Desk

Desk

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
कांग्रेस को बड़ा झटका

मणिपुर : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पांच पूर्व विधायक

यह भी पढ़ें

Collision

ASI ने PCR वैन समेत 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, 4 घायल

04/01/2023
Ganesha

बुधवार को ही क्यों की जाती है भगवान गणेश की पूजा, जानें प्रसन्न करने के उपाय

25/08/2021
Arrested

170 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 10 आरोपियों को STF ने धर दबोचा

16/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version