• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी जाए निर्वाध विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

गलत कार्यों में शामिल विद्युत कार्मिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ दर्ज होगी एफआईआर

Writer D by Writer D
12/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को निर्वाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए सभी विद्युत कार्मिकों को अभी से सजक एवं सचेत रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। आपूर्ति को लेकर जो भी कमियां हैं उसे शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाए, किसी कारण से आपूर्ति बाधित होने पर शीघ्र संचालन के लिए ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था उपलब्ध रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मुख्य अभियंता, अधिक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए उनके सुझाव लें।

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) बुधवार को शक्ति भवन में विद्युत व्यवस्था को लेकर कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े, ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, कि बिजली आपूर्ति बाधित न होने पाए। सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति मिले। विद्युत तंत्र को लेकर जो भी कमियां हो उसे शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाए। अभी से सभी ट्रांसफार्मर में तेल की कमी और अर्थिंग की समस्या को दूर कर लें, जहां कहीं पर भी जर्जर पोल, केबल अभी हो, उसे शीघ्र बदला जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्य आरडीएसएस योजना के तहत कराए जा चुके हैं और बिजनेस प्लान से भी करोड़ों के कार्य हुए हैं। विद्युत व्यवस्था के सुधार को लेकर अभी भी शिकायतें आना विद्युत कार्मिकों की खराब कार्य संस्कृति को दर्शाता है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की हिलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से बात कर शिकायतों के समाधान का नियमित फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सम्भव के तहत प्रत्येक जनपद, मंडल एवं डिस्कॉम मुख्यालय स्तर पर जनसुनवाई अधिकारियों द्वारा की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि अपनी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी उपभोक्ता अपनी शिकायतों को विभाग के टोल फ्री नं0 1912 में भी दर्ज कराए। उन्होंने विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा। सभी विद्युत कार्मिक इसके लिए सेफ्टी कल्चर अपनाये और मुख्यालय स्तर से भी एसओपी जारी की जाए। प्रदेश में जहां कहीं भी लाइन लॉस बढ़ने की समस्याएं आ रही हैं, वहां पर विजिलेंस की कार्रवाई कर विद्युत चोरी रोकने का प्रयास किया जाए। सभी एमडी 70 से 80 प्रतिशत लाइन हानियांे वाले क्षेत्रों में कार्यरत कार्मिकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। इस वर्ष गर्मी में 100 केवीए के ऊपर के पावर ट्रांसफार्मर के जलने पर संबंधित कार्मिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कार्मिक गलत कार्यों में सम्मिलित हो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि किसानों को विद्युत कनेक्शन देने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को समय से कनेक्शन मिले इसका पूरा ध्यान दिया जाए।

नगरवासियों को होली पर्व पर महाकुंभ जैसी स्वच्छता का हो अनुभव: एके शर्मा

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नरेन्द्र भूषण ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में बिना कटौती के विद्युत प्राप्त हो, इसके लिए सभी प्रबंध किये जाए। कृषि फीडर पर विशेष ध्यान दें। किसानों को सिचाई के लिए पानी की किल्लत न हो। स्मार्ट मीटरिंग में प्राथमिकता के हिसाब से कार्य हो। जनप्रतिनिधियों के सम्पर्क में रहिये तथा 1912 की समस्यायें ससमय हल हो।
अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल ने कहा कि जिन फीडरों पर ज्यादा चोरी है उनके नाम प्रत्येक उपकेन्द्र पर लगाइये और वहॉ के उपभोक्ताओं को बताइये कि चोरी ज्यादा है आप सबको परेशानी होगी। ट्रांसफार्मर एवं उपकेन्द्रों की जॉच कर लीजिये कोई भी ट्रांसफार्मर फुंकेगा तो कार्यवाई होगी। पावर ट्रांसफार्मर फुंकने पर अधीक्षण अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता पर भी कार्यवाई होगी। जिस फीडर पर 80 प्रतिशत से ज्यादा लाइन हानियॉ हैं वहॉ लाइनमैन को बर्खास्त करिये। उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिये अब ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। जैसे नये कनेक्शन के लिये होता है। झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उपभोक्ता की शिकायतें अधिशाषी अभियन्ता से लेकर ऊपर तक के अधिकारी सुनेंगे। शक्ति भवन में निदेशक स्तर का अधिकारी प्रतिदिन दो घण्टे उपभोक्ताओं की समस्या हल करायेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नरेन्द्र भूषण, चेयरमैन यूपीपीसीएल आशीष गोयल, डीजी विजलेंस, सभी डिस्कॉम के एमडी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharma
Previous Post

नगरवासियों को होली पर्व पर महाकुंभ जैसी स्वच्छता का हो अनुभव: एके शर्मा

Next Post

उत्तराखंड में ‘फिट उत्तराखंड अभियान’ का आगाज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: ए.के. शर्मा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बहन जी, मेरी इतनी परीक्षा क्यों लेती हैं?’ आकाश आनंद ने सुनाया मायावती से बातचीत का किस्सा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ का बड़ा घोटाला, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: CM योगी

28/10/2026
Next Post
Fit Uttarakhand Campaign

उत्तराखंड में 'फिट उत्तराखंड अभियान' का आगाज

यह भी पढ़ें

Attack on the car of CPI(ML) candidate from Manjhi seat, Dr. Satyendra

Bihar Elections: माले प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र की गाड़ी पर हमला, पुलिस टीम अलर्ट

06/11/2025
PM Modi made a special demand from Neeraj Chopra

‘तुम्हारी मां के हाथ का चूरमा खाना है…’, पीएम मोदी ने की नीरज चोपड़ा से खास डिमांड

05/07/2024
Anant Chaturdashi

इस दिन मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त

11/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version