• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगरवासियों को होली पर्व पर महाकुंभ जैसी स्वच्छता का हो अनुभव: एके शर्मा

Writer D by Writer D
12/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जिस प्रकार से नगरीय निकायों के अधिकारी एवं सफाई कर्मियों ने मिलकर महाकुंभ को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है और महाकुंभ की सफाई स्वच्छता की प्रशंसा पूरे देश दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने की है। इसी प्रकार से होली के पर्व पर भी सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे, जिससे नगरवासियों को स्वच्छता का अलग ही अहसास हो।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को लखनऊ स्थित जल निगम के फील्ड हॉस्टल संगम में नगर विकास के अधिकारियों के साथ नगरीय कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया है कि होली पर्व के दौरान कहीं पर भी गंदगी न होने पाए, साफ सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान देंगे। खासतौर से बस एवं रेलवे स्टेशन, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों, पार्कों एवं अस्पतालों के आसपास नियमित सफाई कराई जाए तथा भीड़ भाड़ वाले इलाकों एवं बाजारों में भी लगातार सफाई होती रहे।

मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि होली का पर्व खुशियां बांटने का पर्व है। प्रकृति अपने नए स्वरूप पर पदार्पण करती है। वातावरण पूरी तरह से खुशनुमा एवं सुहाना होता है। इस परिस्थिति को बनाए रखने के लिए सभी निकाय कर्मी लोगों को स्वच्छ और साफ सुथरा वातावरण प्रदान करें, जिससे लोगों को होली के पर्व के दौरान साफ सफाई स्वच्छता को लेकर जरा भी शिकायत न हो। उन्होंने जलकल विभाग के एमडी को निर्देशित किया कि होली के दौरान कहीं पर भी स्वच्छ जलापूर्ति बाधित न हो। इस दौरान आवश्यकता अनुरूप नियमित रूप से जलापूर्ति की जाए, जिससे लोगों को जल के संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने शहरों के स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखने के लिए भी कहा जिससे लोगों को अंधेरा का सामना न करना पड़े।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने नगरीय क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने को कहा जिससे नगर वासियों को समय से इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय क्षेत्रों में परियोजनाओं का विकास हो, योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो, जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने प्रदेशवासियों एवं सभी नगरीय निकाय कर्मियों व सफाई मित्रों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

बैठक में सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, एमडी जलकल, एमडी सूडा, निदेशक नगरीय निकाय एवं विभाग के विशेष सचिव और शासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharma
Previous Post

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

Next Post

होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी जाए निर्वाध विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Next Post
AK Sharma

होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी जाए निर्वाध विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Purushottam Maas

मलमास की एकादशी में करियर और बिजनेस में लाभ के लिए करें ये खास उपाय

14/10/2020
hartslika teej

हरतालिका तीज 2021: हरतालिका तीज में जरूर पर इन नियमों का पालन

09/09/2021
Matra Arpan Scheme

पार्कों और चौराहों पर स्थापित की जाएंगी महापुरुषों की प्रतिमा: सीएम योगी

16/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version