• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

Writer D by Writer D
12/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
UPSIDA did a roadshow in Chandigarh

UPSIDA did a roadshow in Chandigarh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/चंडीगढ़। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ में “उत्तर प्रदेश के फार्मास्युटिकल परिदृश्य में निवेश के अवसर” थीम पर एक विशेष रोडशो आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य फार्मास्युटिकल उद्योग के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में व्यापार और निवेश के अनुकूल अवसरों से अवगत कराना था।

मालूम हो कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के तहत, ललितपुर जिले में 1,472.33 एकड़ में बल्क ड्रग फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना भारत को फार्मास्युटिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और “दुनिया की फार्मेसी” के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

UPSIDA ने किया निवेशकों को आमंत्रित

UPSIDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मयूर माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए एक आकर्षक स्थान बन चुका है। सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य में निवेशकों के लिए अनुकूल नीतियां, मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचा और उत्कृष्ट लॉजिस्टिक्स सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह रोडशो फार्मास्युटिकल उद्योग में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रमुख फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों संग बैठक

इस कार्यक्रम में फार्मास्युटिकल उद्योग के प्रमुख निवेशकों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। वन-टू-वन बैठक में मैनकाइंड फार्मास्युटिकल्स, मोरपेन लैबोरेट्रीज, एलायंस फॉर्मुलेशन्स, हनुकेम लैबोरेट्रीज, प्राइमस फार्मास्युटिकल्स और पार्क फार्मास्युटिकल्स जैसी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने निवेश और उद्योग की आवश्यकताओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार डॉ. जी.एन. सिंह भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए और उन्होंने सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला।

यूपी को फार्मा हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

यह रोडशो उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। उद्योग जगत के विशेषज्ञों और निवेशकों ने भी राज्य में फार्मा क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब फार्मा निवेश के लिए एक पसंदीदा राज्य बनता जा रहा है और आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Tags: UPSIDA
Previous Post

योगी सरकार की सख्ती से यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 नकलमुक्त और पारदर्शी रूप से हुई संपन्न

Next Post

नगरवासियों को होली पर्व पर महाकुंभ जैसी स्वच्छता का हो अनुभव: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
Next Post
AK Sharma

नगरवासियों को होली पर्व पर महाकुंभ जैसी स्वच्छता का हो अनुभव: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Yogi Adityanath

जर्जर सरकारी भवन और स्कूल तुरंत ठीक हों : सीएम योगी

05/01/2021
Chandan Gupta Murder Case

चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद, इतने हुए बरी

03/01/2025
mayawati

मायावती ने कोरोना वैक्सीन के लिये उम्र सीमा पर विचार करने की अपील की

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version