• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह बोले- रक्षा उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में भारत कीर्तिमान रचेगा

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर डिफेंस कॉरिडोर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, औद्योगिक विकास मंत्री सतीष महाना समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से रक्षा उत्पादों के निर्माण में हम कीर्तिमान रचेंगे। भारत अपने पुराने गौरव को प्राप्त करने में इसके माध्यम से सफल होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से काम किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि यूपी और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर को समय पर विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने तेजी से काम किया।

एक माह के भीतर कैबिनेट की बैठक बुलाकर इंडस्ट्री को जमीन देने का फैसला किया। इंडस्ट्री को कुछ और क्या चाहिए, यह मंथन का विषय है। इसलिए हमारी सरकार डिफेंस कॉरिडोर को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि डिफेंस कॉरिडोर में निवेश करने वालों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कॉरिडोर के छह नोड के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद पूरी शिद्दत से इसे आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्र से भी इसमें सप्लाई करेंगे। सरकार की कोशिश है कि देश की इकोनॉमी में इसका योगदान हो। इम्पोर्टर से एक्सपोर्टर की दिशा में हम तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले हम दुनिया में इम्पोर्टर के मामले में पहले नंबर पर थे। आज हम इम्पोर्टर के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। इसका श्रेय आप सबको जाता है। आज हम कई देशों को डिफेंस के सामान एक्सपोर्ट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही क्रियाशील हैं। उनसे कुछ भी कहिए, वह टाल-मटोल नहीं करते। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।

जिन्ना बहुत पहले दफन हो चुके हैं, अब नहीं आएंगे बाहर : केशव मौर्य

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि चार साल में उत्तर प्रदेश में बिजनेस का ऐसा वातावरण बना है कि उसने निवेशकों को आकर्षित किया है। उद्योग के लिए कानून व्यवस्था ठीक होना चाहिए। आप लोग मुख्यमंत्री के बारे में जानते ही होंगे। उनके शासन में कानून व्यवस्था के बारे में कुछ बताने की जरूरत नहीं है।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निवेशकों को आश्वासन दिया है कि उन्हें हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत शासन ने अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: defence corridorLucknow NewsRajnath singh
Previous Post

हार का डर जितना बढ़ेगा, BJP नेताओं के दौरे भी बढ़ेंगे : अखिलेश

Next Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेगा लड़ाकू विमान राफेल, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेगा लड़ाकू विमान राफेल, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

यह भी पढ़ें

Indian Air Force Day

भारतीय वायुसेना आज 88वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने दी बधाई

08/10/2020
Jaya Ekadashi

जया एकादशी व्रत में न करें इनका प्रयोग, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

29/01/2026

रामगंगा नदी मे फिर मरी मछलिया, आशंका ऑक्सिजन की कमी

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version