• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय वायुसेना आज 88वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने दी बधाई

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Indian Air Force Day

वायुसेना दिवस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली से सजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में कलाबाजियां दिखाते हुए नजर आए। पहली बार इस कार्यक्रम में राफेल जेट, चिनुक और अपाचे हेलिकॉप्टकर को शामिल किया गया है। नभ: स्पर्शम दीप्तम, इस ध्येय वाक्य के साथ आकाश में राफेल और सुखोई पराक्रम दिखा रहे हैं। इस कार्यक्रम में तीनों सेना के अध्यक्ष मौजूद हैं।

उधर, पीएम मोदी ने वायुसेना के 88वें स्थापना दिवस पर ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा-‘एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।’

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में रिजल्ट तैयार करने की तैयारी शुरू, कटऑफ हाई जाने की उम्मीद

इस अवसर पर भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने युद्ध सेवा मेडल, वायु सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मंडल और यूनिट प्रशंसा पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा-‘मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय वायु सेना हमारे देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों में हमेशा तैयार रहेगी।’

इससे पहले भारतीय वायुसेना ने 88वें स्थापना दिवस की तैयारियों के तहत मंगलवार को हिंडन बेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस रिहर्सल में तेजस एलसीए, मिग-29, जगुआर, मिग-21 और सुखोई-30 युद्धक विमानों के अलावा हाल ही वायुसेना बेड़े में शामिल राफेल जेट विमान ने भी हिस्सा लिया।

रिहर्सल में वायु सेना के एमआई-17 वी5, एएलएच मार्क-4, चिनूक, एमआई-35 और अपाचे हेलीकॉप्टरों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा वायु सेना के परिवहन विमानों सी-17, सी-130, डोर्नियर और डीसी-3 डकोटा विमानों ने भी भाग लिया। सूर्यकिरण विमानों के एरोबेटिक दल और सारंग विमानों ने भी फ्लाई पास्ट में करतब दिखाए। भारतीय वायु सेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी।

Tags: IAFIAF DayIndian Air Force DayIndian Air Force Day 2020Indian Air Force Day historyIndian Air Force historyIndian Air Force SignificanceIndian Airforce History 8 Octoberइंडियन एयर फोर्स डेएयर फोर्स डे स्थापना दिवसभारतीय वायुसेना दिवस 2020वायुसेना दिवस
Previous Post

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में रिजल्ट तैयार करने की तैयारी शुरू, कटऑफ हाई जाने की उम्मीद

Next Post

पीएम मोदी ने की कोरोना महामारी के खिलाफ फिर से एकजुट लड़ाई का किया आह्वान

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने की कोरोना महामारी के खिलाफ फिर से एकजुट लड़ाई का किया आह्वान

यह भी पढ़ें

Illegal arms factory

अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच अपराधी गिरफ्तार

07/12/2021
Mamata Banerjee

CBI-ED का कितना भी कर ले इस्तेमाल, लेकिन बीजेपी की सत्ता में नहीं होगी वापसी: ममता बनर्जी

21/04/2024

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version