• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBI-ED का कितना भी कर ले इस्तेमाल, लेकिन बीजेपी की सत्ता में नहीं होगी वापसी: ममता बनर्जी

Writer D by Writer D
21/04/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग (ECI) पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनके मंत्रियों को देश के संसाधनों का इस्तेमाल कर प्रचार करने के लिए 7 चरण के चुनाव की योजना बनाई है।

19 अप्रैल से 1 जून तक चुनाव निर्धारित किए गए हैं, ताकि मोदी और उनके कैबिनेट सहयोगी विपक्ष को कंट्रोल करने के लिए हर चरण से पहले देशभर में विशेष विमानों से यात्रा करें। ममता ने कहा कि पहले मई तक चुनाव हो जाया करते थे, लेकिन इस साल 1 जून तक बढ़ा दिया गया है, ताकि मोदी आर्मी के प्लेन से दौरे कर सकें। वहीं, हमें हेलिकॉप्टर और अन्य वाहनों की व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है। भाजपा नेता हेलिकॉप्टर बुक करके बैठ गए हैं, जिससे हमें बुकिंग नहीं मिल पा रही है।

ममता (Mamta Banerjee) ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में राज्य से बीजेपी और कांग्रेस के जो सांसद चुने गए थे, उन्होंने संसद में राज्य की मनरेगा राशि और पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के बनने वाले घरों के संबंध में सवाल नहीं किए। वहीं, जब हमारे नेताओं ने नवंबर 2022 में दिल्ली जाकर धनराशि जारी करने की मांग की तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

‘मोदी राज में ‘रेल का सफर’ बना सज़ा’, राहुल गांधी ने ट्रेन का वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

ममता (Mamta Banerjee) ने कहा कि मैंने I.N.D.I.A ब्लॉक का नाम गढ़ा था, लेकिन I.N.D.I.A ब्लॉक बंगाल में मौजूद नहीं है। हमारे लिए ब्लॉक राज्य के बाहर है। मोदी सरकार के कुकर्मों और बड़े व्यापारिक घरानों से उसकी निकटता को उजागर करने के लिए हमारी सांसद महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित कर दिया गया।

हम सीबीआई, ईडी और एनआईए से नहीं डरते

ममता (Mamta Banerjee)  ने भाजपा पर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर दंगों की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। ममता ने कहा है कि वे UCC को राज्य में लागू करने का पुरजोर विरोध करेंगी। ममता ने कहा है कि भाजपा 400 सीट जीतने का दावा कर रही है। पार्टी 200 सीटें भी नहीं जीत सकेगी। दक्षिण से लेकर उत्तर के अधिकांश राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन बहुत खराब रहेगा। कोई भी पार्टी केंद्रीय बलों के भरोसे चुनाव नहीं जीत सकती। हम सीबीआई, ईडी और एनआईए से नहीं डरते। भाजपा इन एजेंसियों का कितना भी इस्तेमाल करने की कोशिश कर ले वो केंद्र की सत्ता में वापस नहीं आएगी।

Tags: Bengal NewsKolkata newslok sabha elections 2024Mamta banerjeeNational news
Previous Post

‘मोदी राज में ‘रेल का सफर’ बना सज़ा’, राहुल गांधी ने ट्रेन का वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

Next Post

शोभा यात्राओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं गैर भाजपाई सरकारें: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post
CM Yogi

शोभा यात्राओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं गैर भाजपाई सरकारें: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

President Murmu

सिविल सेवा का मूल मंत्र ‘मैं नहीं, हम हैं’ : राष्ट्रपति मुर्मू

09/12/2022
योगी आदित्यनाथ

डोर टू डोर सर्वे, सर्विलांस, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की संख्या बढ़ाएं : योगी

26/08/2020
CM Yogi -gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर और सीएम योगी को मिली बम से उड़ाने की मिली धमकी

06/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version