• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाया जाएगा रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का सही तरीका

Writer D by Writer D
10/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाने वाला है। इसके साथ ही इस दिन भद्रा का साया भी है। भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन किस विधि से भाई को राखी बांधना चाहिए, हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त, सोमवार को रात 03:04 बजे प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 19 अगस्त को रात्रि 11:55 बजे समाप्त होगी। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है।

इस साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दौरान 19 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 2.07 बजे से रात 8.20 बजे तक रहेगा। वहीं, शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 9 बजकर 10 मिनट तक प्रदोष काल में राखी बांधना शुभ रहेगा।

राखी बांधने का सही तरीका

– रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
– इसके बाद भगवान के सामने दीपक जलाएं और राखी की थाली सजाएं।
– थाली में राखी के साथ रोली चावल, दीया और मिठाई भी रखें।
– राखी बांधने से पहले भाई-बहन दोनों को व्रत रखना चाहिए।
– सभी राखियों को एक थाली में रखकर पूजा करनी है।
– फिर भाइयों को तिलक लगाना चाहिए और फिर राखी बांधें।
– बहनों को अपने भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधनी चाहिए।
– इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं और उसकी आरती उतारें।
– राखी बांधने के बाद सभी भाई अपनी बहनों को आशीर्वाद और उपहार दें।
– राखी बांधते समय बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं।
– राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

येन बद्धो बली राजा दान वेन्द्रः। महाबाला।।
तेन त्वामनु बाघनामि रक्षो मा चल मा चलः।

Tags: Raksha Bandhan 2024raksha bandhan celebrationraksha bandhan dateRaksha Bandhan muhurtRaksha Bandhan vidhi
Previous Post

इनसे पति-पत्नी में घुलेगा प्यार, घर में होगा खुशियों का बसेरा

Next Post

कब पड़ रहा है सावन का आखिरी सोमवार, जरूर करें इस दिन व्रत उद्यापन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami participated in the Martyrs' Honor Ceremony in Lansdowne
Main Slider

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

05/10/2025
Savin Bansal
Main Slider

डीएम की सूझबूझ से परिवार टूटने से बचा, परिजनों को स्मरण कराए एक-दूसरे के कर्तव्य

05/10/2025
KGAV girl students accuse the principal and warden
Main Slider

लखनऊ में KGAV में छात्राओं ने लगाएं गंभीर आरोप, DM ने की ये कार्रवाई

05/10/2025
Vaishno Devi
Main Slider

IMD के अलर्ट के बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, इस दिन से शुरू होंगे दर्शन

05/10/2025
AAP
Main Slider

RS Election: AAP ने कैंडिडेट का नाम किया घोषित, इस उद्योगपति को भेजेगी संसद

05/10/2025
Next Post
Sawan

कब पड़ रहा है सावन का आखिरी सोमवार, जरूर करें इस दिन व्रत उद्यापन

यह भी पढ़ें

Bihar Teacher

चुनाव व परीक्षा के बीच फंसे हजारों शिक्षक, एडेड जूनियर हाईस्कूल के 1804 पदों पर भर्ती का मामला

03/04/2021
आरजेडी नेता के भाई की गोलीमार कर हत्या

औरैया : गस्त के दौरान कांस्टेबल को गोली मारकर बदमाश फरार

26/08/2020

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी “ट्रिपल डी” की मुफ्त सुविधा

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version