• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान की फिर फिसली जुबान, महिलाओं के लिए दिया आपत्तिजनक बयान

Writer D by Writer D
02/12/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, रामपुर
0
Azam Khan

Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) एक बार फिर अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनके बयान से महिलाओं में भारी गुस्सा है, जिसके चलते महिलाओं ने रामपुर में सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

आजम खान (Azam Khan) ने 29 नवंबर को शुतरखाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- आज जो मेरे और हमारे लोगों के साथ हो रहा है, उसका इंतकाम लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा। भले ही मैं उस दिन रहूं या न रहूं लेकिन आप तो रहेंगे ही। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जैसा सलूक उनके साथ हो रहा है, अगर वैसा वे 4 सरकारों में रहने के बाद करते तो बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले यह पूछता कि पूछ लो आजम खान से, बाहर निकलना भी है या नहीं।

मालूम हो कि भड़काऊ भाषण देने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के कारण कोर्ट ने आजम खान को 3 साल कारावास की सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई। इसी के चलते रामपुर नगर विधानसभा  उपचुनाव हो रहा है।

आजम (Azam Khan) की नजर में महिलाओं की इज्जत नहीं

शिकायतकर्ता महिला शहनाज ने गंज थाना में केस दर्ज कराते हुए कहा है कि आजम खान ने महिला के खिलाफ अभद्र बयान दिया है। हम सबने उन्हें वोट दिया, उन्हें मंत्री बनाया और आज वह इस तरह की बातें बोल रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनकी नजर में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है। इस बयान से मुझे तकलीफ हुई है। सभी औरतें एक ही जैसी हैं, सभी मेरी मां बहने हैं। सब बोल रहे हैं कि उन्हें यह गंदी नहीं बोलनी चाहिए थी। वहीं अनीसा ने  कहा कि आजम खान ने हमेशा औरतों के बारे में कभी अच्छी बात नहीं कही है।

मैनपुरी में आज सभी स्कूल बंद रखने का फरमान, सीएम योगी से है कनेक्शन

इन सात धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया केस

सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि 29 तारीख को मोहम्मद आजम खान और असीम राजा सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे तभी उन्होंने टिप्पणी की, जिसको लेकर कुछ महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने ऑडियो और एक तहरीर थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आजम खान पर धारा 394 B, 354A, 353A, 505, 504, 509,125 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: azam khanElection 2022Election newsrampur by electionRampur Newsup news
Previous Post

केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल से पहले मिलेगा डबल गिफ्ट, सैलरी में होगा इतना इजाफा 

Next Post

सपा विधायक इरफान सोलंकी गिरफ्तार, सरेंडर करने पहुंचे थे कमिश्नर ऑफिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Speed Limit
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

22/06/2026
Many decisions were taken in the Mann cabinet meeting.
पंजाब

मान मंत्रिमंडल का फैसला- पंजाब में पांच प्रतिशत सलाना फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

22/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Next Post
Irfan Solanki

सपा विधायक इरफान सोलंकी गिरफ्तार, सरेंडर करने पहुंचे थे कमिश्नर ऑफिस

यह भी पढ़ें

kareena kapoor

दिवाली पार्टी में शामिल हुईं करीना कपूर खान

12/11/2020
GST

सरकार ने देशवासियों को दिया बंपर तोहफा, इन चीजों पर अब नहीं लगेगा कोई GST

04/09/2025

महंगाई हटाओ रैली में राहुल बोले- मैं हिंदू हूं हिंदुत्ववादी नहीं

12/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version