• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: घर-आंगन और मकान-दुकान में जली ‘राम ज्योति’

राम आए तो अयोध्यावासियों ने सजाए घर-आंगन

Writer D by Writer D
22/01/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ram Jyoti

Ram Jyoti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या: अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय…कल्पनातीत सौंदर्य। अनगिनत दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। प्रभु श्रीराम की नगरी के वासी हों, श्रद्धालु हों या भारत के सुदूर कोने-कोने से आए श्रद्धालु, सभी ‘दीप/राम ज्योति’ (Ram Jyoti) प्रज्ज्वलित कर श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत अवधपुरी के कण-कण, रज-रज में अपने राम को निहार रहे थे, अपने घर में लल्ला की गूंज से हर ओर राम-राम नाम गुंजायमान रहा, सब में राम, जय जय श्रीराम। सोमवार को श्रीरामलला के अपने दिव्य-भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत दीपोत्सव मनाया गया। प्रभु के भक्त संकटमोचक हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने भी भक्ति में लीन अवधपुरी में यह आयोजन अद्वितीय हो गया। सभी के मन में इस बार अलग ही उमंग, उत्साह व उल्लास रहा, क्योंकि 500 वर्षों का संघर्ष समाप्त हो गया।

अयोध्या में दीपोत्सव.

अयोध्या दीपोत्सव में सोमवार को आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप (Ram Jyoti) जले। सहज आह्लाद के साथ आत्मीयता के भावों को संजोए हुए आराध्य प्रभु के प्रति आस्था निवेदित करते हुए सरयू तीरे, राम की पैड़ी, मठ-मंदिरों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जल रहे अनगिनत दीपों के बीच निहाल श्रद्धालुओं का हर्ष, उमंग और अनुभूति हर कोई महसूस कर रहा था। सहज भाव से हो रहे ‘राम राम जय राजा राम’ ‘जय सिया राम’ ‘सियावर रामचन्द्र की जय’ जयघोष के साथ सरयू की लहरों में उठती तरंगें देख ऐसा लगता था कि मानो सरयू मैया भी अपने राम की जयकार कर रही हों। श्रीराम के इस महाउत्सव पर पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सभी सरकारी, धार्मिक भवनों पर तो आकर्षक लाइटिंग की ही गई थी, नगरवासियों ने भी घरों में दीप जलाकर अपने राम को अपने बीच महसूस किया।

दीप जलाकर उतारी सरयू मां की आरती

प्रतिदिन की भांति सरयू मैया की आरती भी उतारी। इस दौरान आज अलग ही उमंग देखने को मिला। यहां अनेक साधु-संतों के साथ अनेक विशिष्ट जनों द्वारा घाटों पर आरती की गई।

After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.

राम नाम से गुंजायमान हो उठी अवधपुरी

2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जब सत्ता संभाली तो दीपोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन की परिकल्पना तैयार की। प्रतिवर्ष इसकी भव्यता बढ़ती चली गई। 2023 में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा दीपोत्सव भी हर रिकॉर्ड तोड़कर अभूतपूर्व हुआ। इसमें 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। हर तरफ बस श्री राम, मेरे राम से अवधपुरी गुंजायमान हो उठी।

प्राण प्रतिष्ठा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने किया ‘प्रधानमंत्री सूर्याेदय योजना’ का एलान

ठीक तीन माह के अंतराल पर 2024 में अयोध्यावासियों ने श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा पर पुनः दीपावली मनाई। डबल इंजन की सरकार की परिकल्पना के अनुरूप सोमवार को रामनगरी में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ भी दिखा। डबल इंजन की सरकार के मार्गदर्शन में प्रज्ज्वलित राम ज्योति में हर भाषा, शैली, जाति के लोग आस्था का दीप प्रज्ज्वलित करने उमड़े।

कलियुग में अलौकिक दिखी अवधपुरी

त्रेतायुग की अयोध्या सोमवार को कलियुग में भी अलौकिक दिखी। सभी ने अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा के दीप जलाए। चौराहों पर रंगोली बनाकर समृद्धि की कामना की गई। बाहर से आए लोगों ने भी श्रद्धा का एक दीप जलाया।

राम की पैड़ी पर लेजर शो व इको फ्रेंडली आतिशबाजी

22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत सात बजे तक राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन शो का आयोजन किया गया है। इसके बाद यहां पर लेजर शो हुआ। इको फ्रेंडली आतिशबाजी का नजारा भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे देख हर किसी का मन पुलकित हो उठा।

Tags: ayodhya newspran pratishthaRam Jyotiram mandir
Previous Post

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान संत को आया हार्ट अटैक, वायुसेना ने बचाई जान

Next Post

सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर किया दीपदान

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकारी योजनाओं की सफलता तभी मानी जाएगी जब जनता को उसका लाभ महसूस हो: एके शर्मा

01/11/2025
AK Sharma
Main Slider

विकास का हर कार्य जनता की सुविधा और सम्मान के लिए समर्पित है: एके शर्मा

01/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बिना वजह कनेक्शन काटने वालों को करें सस्पेंड… जनप्रतिनिधियों की शिकायतो पर ऊर्जा मंत्री का रुख सख्त

01/11/2025
CM Yogi
Main Slider

दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में एहसास करा रहा भारत : मुख्यमंत्री

01/11/2025
CM Yogi inaugurated the Gorakhpur Book Festival
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश

01/11/2025
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर किया दीपदान

यह भी पढ़ें

मुंबई में हुआ बच्चा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

18/01/2021
Kamalnath

बागेश्वर धाम पहुंचे पूर्व सीएम, बालाजी दरबार में लगाई हाजिरी

13/02/2023
पत्नी को जलाया

हैवानियत! दहेज के लोभी पति ने जला दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, केस दर्ज

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version