• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने पहले से चार गुना अधिक लोगों को दिया उज्ज्वला योजना का लाभ

Writer D by Writer D
26/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ: योगी सरकार (Yogi Government) ने बीते आठ वर्षों के कार्यकाल में मेरठ में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। किसानों, गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। पहली बार लाखों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। वहीं, गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। योगी सरकार ने मेरठ में पहले से पांच गुना अधिक निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी है। साथ ही, 43 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को 297 करोड़ रुपए का ऋण भी दिया है।इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 848 परिवारों को घर मिले हैं। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 30,369 लोगों के खुद के घर का सपना योगी सरकार के प्रयास से साकार हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मेरठ के 1.82 लाख परिवारों को योगी सरकार (Yogi Government) में स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराया गया है। 2017 के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है। साथ ही, गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे से मेरठ की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को पहले से बेहतर बनाया गया है। एक लाख विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन देने के साथ 57 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया है।

दो लाख से अधिक किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

योगी सरकार (Yogi Government) ने पहली बार मेरठ में 2.42 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया है। इस योजना के तहत किसानों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। उल्लेखनीय है कि बीते आठ वर्षों में कुल 615 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई है। मेरठ के हजारों किसानों को किसान ऋण मोचन योजना के तहत पहली बार लाभ मिला है। 43,000 से अधिक किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत 297 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। इससे छोटे और मध्यम किसानों को बड़ी राहत मिली और उन्हें दोबारा आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिला।

गन्ना किसानों को दोगुने से अधिक भुगतान

गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। पहले की सरकार की तुलना में दो गुने से भी ज्यादा गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। किसानों को 17,400 करोड़ रुपए की राशि दी गई जिससे गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है।

महिलाओं को पांच गुना अधिक पेंशन का लाभ

योगी सरकार (Yogi Government) ने निराश्रित महिला पेंशन योजना में भी बड़ा बदलाव किया है। पिछली सरकार की तुलना में पांच गुना अधिक पेंशन दी गई है। 61,827 महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिला है।

शहरी विकास और परिवहन में बड़ा बदलाव

2017 से पहले मेरठ में स्मार्ट सिटी मिशन और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन जैसी योजनाएं मौजूद नहीं थीं। लेकिन, अब 130.65 करोड़ रुपये की लागत से नौ बड़े स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। शहर की परिवहन सुविधा को सुगम बनाने के लिए सरकार ने 8 वोल्वो बसें, 96 ई-बसें और 50 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की हैं।

हिंदू धर्म को धोखा दे रहे तो मुसलमानों के… सपा विधायक के नमाज पढ़ने पर बीजेपी नेता ने साधा निशाना

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत शहर में 5,200 से अधिक कुशल श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा, मेरठ में औद्योगिक निवेश प्रस्तावों की कुल राशि 33,943 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे 1.44 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

Tags: cm yogiYogi News
Previous Post

टैक्स का पैसा हो रहा है हवा-हवाई…, विवादों के बीच कुणाल कामरा ने जारी किया एक और वीडियो

Next Post

सुकमा: 6 महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख के थे इनामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Naxalites

सुकमा: 6 महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख के थे इनामी

यह भी पढ़ें

दाऊद के गुर्गे की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, हाईप्रोफाइल लोगों पर लगाया रेप का आरोप

13/11/2021
Pension

योगी सरकार में दिव्यांगजन पेंशन तीन गुना से अधिक बढ़ी, कोई भी पात्र वंचित नहीं

10/02/2026
OnePlus 8 Pro found at less than half the price on OLX

OLX पर आधे से भी कम दाम पर पाए OnePlus 8 Pro

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version