• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एतिहासिक बनने वाली है ये तारीख, शुरू हो जाएगा रामलला के घर निर्माण

Writer D by Writer D
22/05/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। दावा किया जा रहा है कि 1 जून से मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पहली मंजिल पर ही गर्भगृह का निर्माण भी होना है। 1 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मृगशिरा नक्षत्र के साथ कई साल बाद दुर्लभ संधि व सर्वधसिद्ध योग मिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक 1 जून की सुबह 9 से 11 बजे के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह में एक शिलापट्ट लगाकर पहली मंजिल के कार्य का शुभारंभ होगा। इसके लिए ज्येष्ठ शुक्ल की द्वितीया तिथि का चयन इसलिए किया गया, क्योंकि कहा जाता है कि इस खास तिथि और मुहूर्त को किए जाने वाले सभी दुर्लभ कार्य पूरे हो जाते हैं। यही कारण है कि पहले तल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 1 जून की तिथि का चयन किया गया है।

इस अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी और अयोध्या के साधु संतों की भी मौजूदगी रहेगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। श्रीराम मंदिर के चबूतरे के निर्माण में 17000 ग्रेनाइट पत्थर का इस्तेमाल किया जाना है। इस चबूतरे में लगाए जाने वाले 17000 में से 5000 पत्थर अभी तक लगाए जा चुके हैं।

सितंबर तक पूरा तैयार होगा चबूतरा

इस संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षत्र के ट्रस्ट के अनिल मिश्र ने कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए चबूतरा तैयार करने का कार्य चल रहा है। लगभग 21 फुट ऊंचा ये चबूतरा ग्रेनाइट पत्थरों से तैयार किया जा रहा है जिसमें 17000 पत्थर लगाए जाएंगे। इसमें से करीब 5000 पत्थर अब तक लगाए जा चुके हैं। इस पूरे चबूतरे को सितंबर माह तक तैयार किया जाना है लेकिन इस दौरान मंदिर का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री का व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री

उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए गर्भगृह स्थल के आसपास के क्षेत्र में 30 मई तक 21 फुट ऊंचा चबूतरा बनाए जाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अनिल मिश्र ने कहा कि जून माह से मंदिर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के लिए खास दिन और खास मुहूर्त का खास ध्यान रखा जा रहा है और इसीलिए 1 जून का मुहूर्त तय किया गया है।

1 जून को बन रहा दुर्लभ संयोग

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के लिए 1 जून का शुभ मुहूर्त तय किया गया है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की माने तो यह दिन बहुत शुभ दिन माना गया है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को मृगशिरा नक्षत्र के साथ कई साल के बाद दुर्लभ संधि और सर्वधसिद्ध योग मिल रहा है। इस दिन होने वाले सभी दुर्लभ कार्य पूर्ण हो जाएगा।

2023 तक पूरा हो जाएगा प्रथम तल का निर्माण

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य 2023 तक पूरा हो जाएगा। अक्टूबर से दिसंबर 2023 के बीच अस्थायी मंदिर से रामलला को भव्य और दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसी के साथ अयोध्या का बहु प्रतीक्षित श्रीराम मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर की दो अन्य मंजिल का निर्माण कार्य चलता रहेगा। मंदिर निर्माण का कार्य योजना के मुताबिक चलता रहा तो साल 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

Tags: ayodhya nesRam mandir constructionram mandir nirmanup news
Previous Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, इस मामले में तीन जजों को किया बर्खास्त

Next Post

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Hemkund Sahib

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी

यह भी पढ़ें

विमान हादसा

विमान हादसा : कैप्टन साठे के साथ 1990 में भी हुआ था ऐसा हादसा, बाल-बाल बची थी जान

09/08/2020
Tree Fell

मंदिर के शेड पर पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत, 35 घायल

10/04/2023
HDFC-Bank

HDFC बैंक की बड़ी तैयारी, अब सभी तरह के कार्ड कररेगा लॉन्च

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version