• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री का व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री

Writer D by Writer D
22/05/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत (Vat Savitri)  का काफी महत्व है. वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस साल वट सावित्री व्रत (Vat Savitri) 30 मई 2022 तो रखा जाएगा. वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा की जाती है.

माना जाता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाई थी. तभी से महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं.

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri) पूजन सामग्री लिस्ट

– सावित्री और सत्यवान और यमराज की मूर्ति

– बांस का पंखा

– कच्चा सूत

– लाल कलावा

– धूप

– मिट्टी का दीया

– पांच प्रकार के फल

– फूल

– रोली

– सवा मीटर कपड़ा

– श्रृंगार की चीजें

– पान

– सुपारी

– नारियल

– अक्षत

– भीगे चने

– जल से भरा कलश

– घर के बने व्यंजन

क्यों की जाती है वट वृक्ष की पूजा

हिंदू धर्म में वट वृक्ष का खास महत्व है. माना जाता है कि वट वृक्ष के मूल में  ब्रह्मा, बीच मे विष्णु और आगे के हिस्से में शिवजी का वास होता है. यह भी माना जाता है कि वट वृक्ष के नीचे बैठकर कथा सुनने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.  वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फिर से जीवित किया था, तभी से इस व्रत को वट सावित्री के नाम से जाना जाता है.

वट सावित्री ((Vat Savitri) ) के दिन चने का महत्व

माना जाता है कि यमराज ने सत्यवान के प्राण चने के रूप में सावित्री को वापस लौटाए थे. जिसके बाद सावित्री ने इस चने को अपने पति के मुंह में रख दिया था, जिससे सत्यवान के प्राण वापस आ गए थे.  यही वजह है कि इस दिन चने का विशेष महत्व माना गया है.

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत पूजा विधि

– इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें.

– इसके बाद साफ कपड़े पहनकर पूरा श्रृंगार करें.

– पूजा की पूरी सामग्री लेकर वट वृक्ष के नीचे जाएं. आप चाहे तो घर में छोटा सा वट वृक्ष लाकर भी पूजा कर सकती हैं.

– पूजा करने से पहले उस जगह की अच्छे से सफाई कर लें और सारी सामग्री रख लें.

– सावित्री- सत्यवान और यमराज की फोटो को वट वृक्ष के नीचे स्थापित करें.

– फिर लाल कपड़ा, फल, फूल, रोली, मोली, सिन्दूर, चना आदि चीजें अर्पित करें.

– पूजा करने के बाद बांस के पंखे से उनकी हवा करें.

– इसके बाद बरगद के पेड़ पर लाल कलावा बांधते हुए 5, 11 या 21 बार परिक्रमा करें.

– परिक्रमा लगाने के बाद कथा पढ़ें और वृक्ष की जड़ पर जल अर्पित करें.

– इसके बाद घर लौट आएं और बांस के पंखे से पति की हवा करें. फिर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलें.

– पूजा के बचे चने प्रसाद के तौर पर सभी को बांटें.

– शाम के समय मीठा भोजन करें.

Tags: vat savitri 2022vat savitri datevat savitri importancevat savitri kathavat savitri puja vidhiVat Savitri vrat
Previous Post

22 मई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

खड़े ट्रेलर में घुसी अनियंत्रित बोलरो, आठ बरातियों की मौत,CM योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
accident

खड़े ट्रेलर में घुसी अनियंत्रित बोलरो, आठ बरातियों की मौत,CM योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Car Tips: सर्दियों में कार में AC नहीं चलाने पर 1 महीने में कितना पैसा बचा सकते आप? ये है कैलकुलेशन

सर्दियों में कार में AC बंद रखने से इतना पैसा बचा सकते आप, ये है कैलकुलेशन

26/11/2025
mandana karimi

बिग बॉस 9 की एक्स कंटेस्टेंट मंदना करीमी इंस्टाग्राम को कहा अलविदा

31/08/2020
booth capturing

करहल की इस सीट पर कल होगा पुनर्मतदान, बघेल ने की थी गड़बड़ी की शिकायत

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version