• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

Writer D by Writer D
02/09/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन चुनावी माहौल को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच दिल्ली में भाजपा (BJP) के कुछ सांसदों की ओर से केंद्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मांग को लेकर भाजपा के कुछ सांसदों ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी की है। इनमें केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की बात भी सामने आई है। हालांकि, आयोग की मांग करने वाले सांसदों के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

चुनाव से पहले सवर्ण वोटरों को साधने की कवायद?

केंद्रीय सवर्ण आयोग की मांग को अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा के भीतर कुछ सांसद सवर्ण समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

सांसदों का तर्क है कि देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग-अलग आयोग मौजूद हैं, तो सवर्ण समुदाय के लिए भी एक केंद्रीय आयोग होना चाहिए।

गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण की भी मांग

सूत्रों के अनुसार, सांसदों ने आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े सवर्ण परिवारों के लिए आरक्षण की व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि आयोग बनने से सवर्ण समाज की समस्याओं को संस्थागत स्तर पर उठाने के लिए एक मंच मिल सकेगा।

सांसदों ने बिहार में सवर्ण आयोग के गठन का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया है कि जब राज्य स्तर पर ऐसा आयोग बनाया जा सकता है तो केंद्र में भी इसकी व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती।

इससे पहले अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद भी राष्ट्रपति से केंद्रीय सवर्ण आयोग गठित करने की मांग कर चुकी है। अब भाजपा सांसदों की ओर से इसी तरह की मांग सामने आने के बाद इस मुद्दे को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है।

Tags: bjppu vidhansabha chunavup asembly elections
Previous Post

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

Next Post

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Banke Bihari Temple

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड में बनेगा देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून: सीएम धामी

15/01/2023
High Blood Pressure

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज आज ही अपनाए ये 6 कारगर घरेलू नुस्ख़े!

18/11/2021
Bloody Clash

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस पर भी किया पथराव

07/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version