• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला केसरिया रंग से आज खेलेंगे होली, पहनेंगे बाँके बिहारी के भेजे हुए वस्त्र

Writer D by Writer D
29/03/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म
0
Ram

Ramlala

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला बांके बिहारी के भेजे हुए रंग व गुलाल से होली खेलेंगे। रामलला तीनों भाइयों सहित बांके बिहारी के भेजे हुए वस्त्र भी धारण करेंगे। रामलला को सफेद वस्त्र वह भी अलग-अलग रंगों से कढ़े हुए भेजे गए हैं। होली सोमवार के दिन पड़ रही है इसलिए वृंदावन बांके बिहारी मंदिर की ओर से रामलला को सफेद वस्त्र वह भी अलग-अलग रंगों से कढ़े हुए भेजे गए हैं। उसके साथ पीले रंग का हर्बल गुलाल भी रामलला के लिए भेजा गया है। दरअसल, इस बार बांके बिहारी मंदिर से रामजन्मभूमि ट्रस्ट को होली की अवसर पर भेंट भेजी गई है। यह भेंट प्रतीकात्मक रूप से भगवान बांके बिहारी की ओर से रामलला के लिए है।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को सफेद वस्त्र व पीला गुलाल प्राप्त हो गया है। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बांके बिहारी के यह वस्त्र और गुलाल को रामलला के सामने अर्पित कर दिए हैं। होली के दिन भगवान श्री राम अपने तीनों भाइयों के साथ बांके बिहारी के भेजे हुए पीले रंग के गुलाल से होली खेलेंगे और सफेद कढ़े हुए वस्त्र को धारण करेंगे।

सांसद कौशल किशोर ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- नशा मुक्त होकर मनाएं होली का त्योहार

इसके अलावा बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी रामलला को केसरिया रंग का अबीर भेंट किया है। रामलला सौहार्द की मिसाल केसरिया रंग के गुलाल से होली खेलेंगे। होली के दिन रामलला को विशेष पकवानों का भोग लगाया जाएगा।

होली के दिन रामलला की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। रामलला की षोडशोपचार विधि से पूजन किया जाएगा। 16 मंत्रों से भगवान की अर्चना की जाएगी और रामलला को विशेष पकवान का भोग लगाया जाएगा।

भोग में विभिन्न तरीके के मिष्ठान शामिल होंगे. साथ ही कई तरीके के फल भी होंगे। खासकर 11 तरीके की गुजिया भोग में शामिल होगी। पकवान में पूड़ी, सब्जी, खीर का भोग लगाया जाएगा। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि इस बार की होली ज्यादा प्रसन्नता देने वाली है, क्योंकि रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर बनना शुरू हो गया है।

सालों बाद रामलला टेंट से बाहर मनायेंगे होली, पहनेंगे ये खास पोशाक, मावे की गुझिया का लगेगा

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में पहली बार उत्साह और उमंग के साथ होली मनाई जा रही है। इसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का विशेष सहयोग है। ट्रस्ट की इच्छा है कि रामलला का मंदिर बन रहा है और भगवान राम अस्थाई मंदिर में विराजमान हैं, तो ऐसे में कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए बचाव के उपाय करते हुए रामलला के साथ होली उत्सव मनाया जाए।

इस होली उत्सव में बहुत कम लोग शामिल होंगे। वहीं बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का कहना है कि अयोध्या धर्म की नगरी है। आज त्योहार का दिन है। पुजारी जी को रामलला के लिए अबीर भेंट किया है।

Tags: #happy Holiayodhya newsHoliholi 2021Ramlalaup news
Previous Post

102 वर्षीय महदई ने लगवाया कोरोना का टीका, पूरी तरह से है स्वस्थ

Next Post

इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रेन की पटरी कई जगह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा होने से बचा

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Surya Dev
धर्म

घर में रखें सूर्य देव की ये मूर्ति, हर कार्य में मिलेगी सफलता

24/05/2026
Ganga Dussehra
धर्म

गंगा दशहरा के दिन जरूर करें दान, बाधाओं से मिलती है मुक्ति

24/05/2026
Next Post
Train tracks damaged

इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रेन की पटरी कई जगह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा होने से बचा

यह भी पढ़ें

rafting

राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरी 2 लड़कियां, सेना के जवानों ने बचाई जान

30/04/2022
Women's Under-19 World Cup

बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को रौंद कर भारत बना विश्व विजेता

29/01/2023

सरकारी और निजी सेक्टर में कुशल कामगारों की मांग : आलोक कुमार

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version