• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डायबिटीज के पेशेंट के लिए बेहद फायदेमंद है ये चाट, जानें बनाने का तरीका

Writer D by Writer D
19/05/2026
in Categorized
0
Makhana Chaat

Makhana Chaat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मखाना का यूज सिर्फ स्वीट डिश और सब्जी बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है। इससे तैयार चाट सेहत से जुड़ी मधुमेह जैसी कई गंभीर समस्याओं में भी राहत दे सकती है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो न सिर्फ डायबिटीज में फायदा पहुंचाते हैं बल्कि व्यक्ति की ऑलओवर हेल्थ को भी अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। दरअसल, मखाना एक कम ग्लाइसेमिक वाला फूड है। मखाने में मौजूद स्टार्च धीरे-धीरे पचकर अवशोषित होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। अगर आप भी अपने शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए डाइट में मखाना शामिल करना चाहते हैं तो झटपट बनाएं चटपटी मखाना चाट (Makhana Chaat) ।

मखाना चाट (Makhana Chaat) बनाने के लिए सामग्री

-दो कप मखाना

-आधा कप मूंगफली

-दो बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज

-दो बड़े चम्मच कटा हुआ टमाटर

-दो बड़े चम्मच कटा हुआ खीरा

-एक बड़ा चम्मच हरी चटनी

-एक बड़ा चम्मच इमली की चटनी

-एक बड़ा चम्मच नींबू का रस

-एक चम्मच नमक

-एक चम्मच मिर्च पाउडर

-दो चम्मच चाट मसाला

मखाना चाट (Makhana Chaat) बनाने का तरीका

मखाना चाट (Makhana Chaat)  बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मखाने और मूंगफली को धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें। इन दोनों चीजों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक टॉस करें।

अब एक छोटा बाउल लेकर उसमें मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला, कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर और कटा हुआ खीरा डालकर अच्छी तरह सभी चीजों को मिक्स करें।

इसके बाद चाट में हरी चटनी और इमली की चटनी मिलाने के बाद भुने हुए मखाने और भुनी हुई मूंगफली भी मिला दें। चाट को गार्निश करने के लिए कटी हुई धनिया पत्ती से सजाएं।

आपकी मखाना चाट (Makhana Chaat) बनकर तैयार है।

इसे सर्व करने से पहले इसमें नींबू का रस मिलाएं। अगर आप चाट (Makhana Chaat) को हल्का क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो उसके लिए इसमें नमकीन भी मिला सकते हैं।

Tags: makhana chaat
Previous Post

रूखे बालों की चमक रहेगी बरकरार, आज़माएं ये जादुई उपाय

Next Post

आपकी ये गलतियां बालों का कर देती है बुरा हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
wet hair

आपकी ये गलतियां बालों का कर देती है बुरा हाल

यह भी पढ़ें

fraud

धोखाधड़ी के मामले में बैंक के शाखा प्रबन्धक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

17/12/2020

पंचतत्व में विलीन हुआ शाहजहांपुर का लाल, नम आंखों से शहीद को दी अंतिम विदाई

14/10/2021
CTET

CTET July 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई

28/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version