• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सालों बाद रामलला टेंट से बाहर मनायेंगे होली, पहनेंगे ये खास पोशाक, मावे की गुझिया का लगेगा

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनगरी में इस बार की होली सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इस बार होली पर राम मंदिर निर्माण शुरू होने का उल्लास और उत्साह हर तरफ दिखाई दे रहा है। अगर सबसे ज्यादा उत्साह है तो वो है अयोध्या के साधू-संतों में, जिनके सालों की तपस्या के बाद ये ऐतिहासिक मौका आया है जब रामलला टेंट में नहीं, बल्कि अस्थाई मंदिर में अपना दरबार सजाकर होली का त्यौहार मनायेंगे।

रामनगरी में इस बार राम मंदिर की होली सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। 492 साल बाद रामलला की होली मंदिर में होने जा रही है, इसलिए रामलला के दरबार में भव्यतापूर्वक होली मनाने की तैयारी है। ट्रस्ट ने इसकी प्लानिंग भी शुरू कर दी है। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने व राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद टेंट के बाहर अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला की यह पहली होली होगी। 1528 में मुगल सम्राट बाबर के सेनापति मीर बाकी के हमले के बाद रामलला के लिए कोई भी उत्सव परंपरा निर्वहन तक ही सीमित रह गया था। अब 492 साल बाद रामलला के टेंट से बाहर निकलने व अस्थायी मंदिर में विराजमान होने के साथ ही नए युग का आगाज हुआ है। इसकी तैयारी की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बताते हैं,’मन यह सोचकर ही प्रसन्न है कि हमारे आराध्य जो तीन दशक तक टेंट में रहे, पर्वों, त्यौहारों की भव्यता से दूर रहे, अब वह अस्थायी ही सही, पर मंदिर में विराजमान हैं।’

हरिद्वार कुंभ मेले का आयोजन 30 अप्रैल तक, अधिसूचना जारी

इसके अलावा होली पर इस बार रामलला के लिए तैयार कपड़े भी खास हैं। वैसे तो भगवान राम को दिन के हिसाब से वस्त्र धारण करवाने का प्रावधान है, लेकिन इस बार होली का त्यौहार सोमवार के दिन है, लिहाजा भगवान राम के लिए सफेद रंग की पोशाक तैयार करवायी जा रही है।

इसके साथ ही रामनगरी में उत्सव एवं परंपराओं की रौनक भी लौटी है। इसका नजारा इस बार होली पर दिखने जा रहा है। मंदिर में रामलला की पहली होली को लेकर संत-धर्माचार्यों एवं भक्तों में खासा उल्लास है। दूसरी तरफ रामनगरी के मंदिरों में भी इस बार राममंदिर वाली होली का आयोजन किए जाने की तैयारी है। संत-धर्माचार्यों का कहना है कि होली पर राममंदिर निर्माण की खुशी पूरे उत्साह के साथ बयां की जाएगी।

रंगभरी एकादशी 2021, आज ही माता गौरी आती हैं ससुराल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सतेन्द्र दास जी बताते है कि इससे पूर्व होली पर टेंट में विराजमान रामलला को अबीर-गुलाल चढ़ाकर परंपरा का अनुपालन किया जाता था, लेकिन इस बार भक्तों को रामलला के साथ होली खेलने का अवसर मिलेगा। होली पर रामलला को पुड़ी सब्जी के साथ-साथ मावे की गुझिया और ढेरों पकवान का भोग लगाया जायेगा। इसके बाद अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का उत्सव मनाया जायेगा।

Tags: ayodhya mewsholi 2021ram mandir newsRamlala will celebrate Holiup news
Previous Post

यूपी के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी को प्रधान मर्डर केस में उम्रकैद की सजा

Next Post

सोने की चेन ले जा रही थीं चींटियां, IPS बोला- सबसे छोटा गोल्ड स्मगलर

Writer D

Writer D

Related Posts

आजमगढ़

अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

संगीतमय होगा विद्यालय का माहौल, संगीत-तकनीक के संगम से तैयार होंगी 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाएं

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश की बिजली आपूर्ति सामान्य

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

दिवंगत अधिवक्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री ने, परिवार को दिया आर्थिक संबल

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख नई नौकरियों की शुरुआत 19 सितंबर से: सीएम योगी

16/09/2026
Next Post
सबसे छोटा गोल्ड स्मगलर

सोने की चेन ले जा रही थीं चींटियां, IPS बोला- सबसे छोटा गोल्ड स्मगलर

यह भी पढ़ें

शिवराज कैबिनेट का विस्तार Shivraj cabinet expansion

मध्य प्रदेश : शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को संभव

01/01/2021
Guru Pushya Yoga

साल का आखिरी पूर्णकालिक गुरु पुष्य योग 21 नवंबर को, जानें खरीदारी का महा मुहूर्त

17/11/2024
rape

दो नाबालिग के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, एक बच्ची ने कर ली आत्महत्या

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version