• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का निधन, काफी समय से थे बीमार

Writer D by Writer D
08/06/2024
in मनोरंजन
0
Ramoji Rao

Ramoji Rao

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन (Ramoji Group Chairman) और मीडिया पर्सनैलिटी रामोजी राव (Ramoji Rao) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में शनिवार सुबह 4:50 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद 5 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

रामोजी राव (Ramoji Rao) पत्रकारिता जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे। वह रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City) और ईटीवी नेटवर्क (ETV Network) के मालिक थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City), उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं।

साल 2016 में रामोजी राव ( Ramoji Rao) को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से भी सम्मानित किया गया था। बताया जा रहा है कि रामोजी 5 जून से आईसीयू में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

रामोजी राव के निधन (Ramoji Rao Passes Away) पर शोक जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘श्री रामोजी राव गरू का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित किये।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘रामोजी राव ( Ramoji Rao) गरू भारत के विकास को लेकर बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।’

Tags: Entertainment newsRamoji Rao
Previous Post

दुर्गाष्‍टमी पर ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा भरपूर आशीर्वाद

Next Post

गैस लीक होने से फूड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Next Post
Food Factory

गैस लीक होने से फूड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Narayanaswamy's government fell in Puducherry

पुडुचेरी में नारायणस्वामी की सरकार गिरी, विधानसभा में नहीं सिद्ध कर पाए बहुमत

22/02/2021
CM Yogi

प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन कराएगा यूपी स्टेट पवेलियनः मुख्यमंत्री

10/01/2025
Jayant Chaudhary

शाह पर जयंत चौधरी ने कसा तंज, देश के बड़े नेता कर रहे मेरी चिंता, अच्छा लगता है

30/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version