• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन कराएगा यूपी स्टेट पवेलियनः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
10/01/2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शुक्रवार को महाकुम्भ क्षेत्र में बनकर तैयार हुए यूपी स्टेट पवेलियन (उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम) का उद्घाटन किया। उन्होंने यूपी स्टेट पवेलियन को महाकुम्भ आने वाले देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह यूपी स्टेट पवेलियन श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को जानने और समझने का केंद्र बनेगा।

यूपी स्टेट पवेलियन पहुंचने पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने सीएम योगी को पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी स्थल को दिखाया। इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो शूट भी कराया। इसके बाद उन्होंने यहां लोगों के आवागमन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बैकग्राउंड में पर्यटन विभाग का महाकुम्भ थीम सांग एक में अनेक हैं…भी बजता रहा।

अलग-अलग हिस्सों में लगाई गई पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा महाकुम्भ के सेक्टर 7 में पांच एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किए गए दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त एक जिला एक उत्पाद, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पर्यटन परियोजना और रेशम विभाग के स्टाल लगाए गए हैं। दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के व्यंजन, भारत के व्यंजन और ऑर्गेनिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। मुख्य मंडप में धार्मिक स्थलों की भव्य झांकी लगाई गई है।

दिख रही प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता

पर्यटन से संबंधित गैलरी में रामायण सर्किट, कृष्ण-ब्रज सर्किट, महाभारत सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी कबीर सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, जैन सर्किट, वाइल्ड लाइफ एवं ईको टूरिज्म सर्किट, क्राफ्ट सर्किट एवं स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व से जुड़े स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। इन 12 सर्किट में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की तस्वीर देखने को मिलती है।

व्यंजनों पर आधारित गैलरी का भी किया गया निर्माण

खानपान से जुड़ी तीन तरह की गैलरियां तैयार की गई हैं। उत्तर प्रदेश के व्यंजनों पर आधारित गैलरी, भारत के व्यंजनों पर आधारित गैलरी और ऑर्गेनिक खानपान पर आधारित गैलरी में खानपान के बहुरंगी स्टाल लगाए गए हैं।

भू माफिया को देर सवेर खाली करनी ही होगी जमीनः सीएम योगी

यहां ओडीओपी और रेशम के उत्पादों के साथ ही ग्रामीण पर्यटन से जुड़ी गैलरियां तैयार की गई हैं और सभी के स्टाल लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम में बेहतरीन सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।

Tags: Yogi News
Previous Post

भू माफिया को देर सवेर खाली करनी ही होगी जमीनः सीएम योगी

Next Post

कुम्भ के विकास का प्रमाणिक दस्तावेज है कला कुम्भः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Pothole on Delhi-Dehradun Expressway
नई दिल्ली

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढे का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

02/07/2026
UPTET exam of first shift on first day completed safely
उत्तर प्रदेश

UPTET 2026: पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न

02/07/2026
Mehbooba Mufti
जम्मू कश्मीर

ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती, अयातुल्ला खामेनेई को देंगी श्रद्धांजलि

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Next Post
CM Yogi inaugurated the Kala Kumbh built in Sector 7

कुम्भ के विकास का प्रमाणिक दस्तावेज है कला कुम्भः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

UPSIDA's 48th Board Meeting

यूपीसीडा की 48वीं बोर्ड बैठक में 2025-26 का ₹6190 करोड़ का बजट पारित

18/04/2025
CM Dhami

सीएम धामी ने केदारनाथ में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

11/10/2022
Electricity Prices

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुमान ने बढ़ायी चिंता

31/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version