• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर उपचुनाव: लोकसभा में हराया था, अब विधानसभा की बारी

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
By-Elections

by-elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रामपुर लोकसभा उपचुनाव (Rampur By-Election) में सपा को पटखनी देने के बाद भाजपा विधानसभा उपचुनाव में भी कमल खिलाने को आतुर है। पार्टी योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में रामपुर में हुए विकास कार्यों को लेकर मैदान में है। इन्हीं विकास कार्यों की बदौलत भाजपा ने यहां लोकसभा उपचुनाव में 42,048 वोटों से जीत दर्ज की थी। विधानसभा में इससे अधिक अंतर से जीतने के लिए पार्टी कमर कस चुकी है। भाजपा यह मान चुकी है कि लोकसभा में सपा को हराने के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा में भी वहां समाजवादी पार्टी को हराएंगे।

दरक चुके किले को ढहाने की तैयारी

रामपुर (Rampur) में राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के भी नाम तय कर दिए। चूंकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है, इसलिए सीधा मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना एवं सपा के आसिम रजा के बीच ही है। जून में रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी रजा ही सपा के प्रत्याशी थे।

इस चुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी ने आसिम रजा को 42,048 वोटों से पराजित कर सपा से यह सीट छीन ली थी। एक तरह से आजम खान के गढ़ रामपुर को भाजपा पहले ही दरका चुकी है। इस चुनाव में वह उसे ढहाने की मुकम्मल तैयारी में है।

योगी सरकार का विकास ही होगा मुद्दा

भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना और आजम खान एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। आकाश को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता शिव बहादुर सक्सेना मंत्री रहे हैं। आकाश ने आजम खान पर कई मुकदमे भी कराए हैं। आजम खान का यह विरोध चुनाव में भी दिखेगा। लिहाजा यह बाकी चुनावों से दिलचस्प भी होगा। भाजपा का मुख्य मुद्दा विकास होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना भेदभाव के सबका विकास किया है। केंद्र एवं प्रदेश की जो लाभपरक योजनाएं हैं, उनमें चयन का एक मात्र मानक पात्रता रही है। पहले की सरकार खासकर सपा के समय इसका ठीक उल्टा था। तब इन योजनाओं से कौन लाभान्वित होगा, इसका मानक जाति, धर्म और क्षेत्र हुआ करता था।

तुष्टिकरण किसी का नहीं, विकास सबका यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सिर्फ वादा नहीं, संकल्प है। इसे चरितार्थ करते हुए रामपुर में अब तक करीब 3100 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। अधिकांश काम हो भी चुके हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक नेताओं में से एक आजम खान के सामने अपनी पारंपरिक रामपुर विधानसभा सीट बचाने की चुनौती है। रामपुर लोकसभा सीट गंवाने और रामपुर से आजम खां की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी। अब इस सीट पर चुनाव कराया जा रहा है। सपा ने आजम खान की इस सीट पर आसिम रजा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। आसिम रजा दस बार के विधायक आजम खां के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस सीट पर अपने प्रत्याशी आकाश सक्सेना को जिताने के लिए इलाके में कराए गए विकास कार्यों को मुख्य हथियार बनाएगी।

भाजपा ने योगी सरकार के मंत्रियों को भी उतारा

भाजपा रामपुर को जीतने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि उसने योगी सरकार के मंत्रियों को यहां की जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठतम मंत्री सुरेश खन्ना के अलावा जितिन प्रसाद और धर्मपाल सिंह को पार्टी ने यहां कमल खिलाने के लिए प्रबंधन का जिम्मा दिया है।

Tags: by-electionscm yogiElection 2022elections news rampur newsrampur by electionRampur Newsup news
Previous Post

मिशन ओलम्पिक गेम्स के लिए योगी सरकार ने झोंकी ताकत, बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान

Next Post

तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Yogi

तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर

यह भी पढ़ें

Massive fire

वृंदावन गार्डन होटल में लगी भीषण आग, 2 लोग जिंदा जले

03/11/2022
Raveena Tandon's magic played in 'Dance Deewane 3', injured with her performance

‘डांस दीवाने 3’ में चला रवीना टंडन का जादू, अपनी अदाओ से किया घायल

23/06/2021
Maha Kumbh

महाकुम्भ में जल्द शुरू होगी एक और हेलीकाप्टर सेवा

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version