• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर की शान बढ़ाएगा विश्व का सबसे बड़ा चाकू

Writer D by Writer D
20/03/2023
in उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Rampur Chaaku

Rampur Chaaku

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। सांसद घनश्याम सिंह लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मंडलायुक्त  आञ्जनेय कुमार सिंह और  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने दुनिया के सबसे लम्बे चाकू (Rampur Chaaku) का अनावरण किया। लोकार्पण के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से सीएम योगी ने बागडोर संभाली है तब से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में निरंतर उन्नति के शिखर पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज चाकू अच्छे हाथों में है तो उसका प्रयोग भी अच्छा हो रहा है। पर्यटकों के लिए रामपुर का यह चाकू चौराहा विशेष पहचान बनेगा और इसी प्रकार अलग-अलग थीम के साथ जिले के अन्य चौराहों को सजाने का कार्य किया जा रहा है।

रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुरी चाकू (Rampur Chaaku) को कभी डर के रूप में जाना जाता था, परंतु सरकार ने इस डर के प्रतीक चाकू को शिल्प का रूप देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से चाकू उद्योग के लिए लाइसेंस से छूट और जीएसटी के दायरे से बाहर रखने के लिए भी विचार किया जा रहा है। रामपुर को नए रामपुर के रूप में आगे बढ़ाना है और इसके लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है।

मंडलायुक्त ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चाकू (Rampur Chaaku) को तैयार कराने की बुनियाद काफी पहले रखी गई थी। यह चाकू रामपुर की सिर्फ पहचान ही नहीं बल्कि यहां के शिल्प और आजीविका की पहचान भी है। रामपुर में चाकू का हुनर विश्व के प्राचीन चाकू हुनर में से एक है। इस चाकू की स्थापना का उद्देश्य जिले में चाकू उद्योग को प्रोत्साहित करना है तथा इससे जुड़े लोगों को आजीविका के संसाधनों से जोड़ते हुए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर जोर देना है।

जिले में परंपरागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने की दिशा में जिला प्रशासन संजीदा है और लगातार इस दिशा में प्रयास भी जारी हैं। रामपुर की चाकू कभी पूरी दुनिया में अमिट पहचान रखती थी, पर समय के साथ चाकू उद्योग से जुड़े लोगों में कमी आती गई। परंपरागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने और नए उद्योगों की स्थापना के साथ रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की सरकार की मंशा को जिला प्रशासन द्वारा लगातार अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

रामपुर के चाकू को आकर्षण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में बिलासपुर मार्ग पर चाकू चौराहा तैयार कराया गया है। इस चाकू चौराहे पर 6.10 मीटर लंबी पीतल और स्टील की मिश्र धातु से यह विशालकाय चाकू स्थापित कराई गई है। चाकू के साथ-साथ चौराहे पर चारो तरफ फोकस लाइट, शाम के वक्त बैठने के लिए बेंच, आकर्षण के दृष्टिगत घास और अन्य पौधे लगाए गए हैं साथ ही उद्यान विभाग की तरफ से एक माली भी तैनात किया गया है जो चाकू चौराहे पर लगाए गए पौधों की देखभाल करेगा।

युवक और महिला मंगल दल भारत की समृद्धि का आधार: सीएम योगी

इस चाकू चौराहे को तैयार करने में 52.52 लाख रुपए से अधिक की लागत आई है। चाकू चौराहे पर 16 लाख रुपए से हाई मास्ट लाइट और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने रामपुर में चाकू कारीगरों को शॉल भेंट करके सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा मौजूद रहे।

Tags: Rampur ChaakuRampur Newsup news
Previous Post

युवक और महिला मंगल दल भारत की समृद्धि का आधार: सीएम योगी

Next Post

फ्री में रेल यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों पर DGP सख्त, दी ये कड़ी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
DGP DS Chauhan

फ्री में रेल यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों पर DGP सख्त, दी ये कड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें

drowning

छात्र की गंगा में डूबने से मौत

17/04/2023

जिले में जीका वायरस के मरीज मिलने के बाद सीएम योगी ने प्रशासन को किया अलर्ट

31/10/2021

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए आत्मनिर्भर गांव : शिवराज

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version