• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक और महिला मंगल दल भारत की समृद्धि का आधार: सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि युवक और महिला मंगल दल भारत की समृद्धि का आधार हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। युवक और महिला मंगल दल अगर चाह लें तो अपने अपने-अपने ग्राम पंचायतों को आपसी सौहार्द और समन्वय का एक बेहतरीन केंद्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा कल्याण विभाग ने पांच-छह वर्षों में एक नई स्पीड पकड़ी है। हमारी सरकार गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर  स्टेडियम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। अच्छे कोच रखे जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के तौर डेढ़ लाख रुपए मासिक मानदेय दे रहे हैं।

सीएम योगी सोमवार को युवक/महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी (CM Yogi) ने लखनऊ मंडल के विभिन्न जनपदों के 12 युवक और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से हमारे लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद की गतिविधियां महत्वपूर्ण रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से खेल की गतिविधियां बढ़ी हैं। सांसद खेल कूद प्रतिस्पर्धा के माध्यम से यूथ को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। पहले की अपेक्षा आज अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ी ज्यादा संख्या में प्रतिभाग कर मेडल प्राप्त कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से हमारी सरकार आज गांव में ही खेल के मैदान और ओपन जिम बना रही है। प्रदेश के 30 हजार गांवों में युद्ध स्तर पर खेल मैदान बनाने की कार्रवाई आगे बढ़ी है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने युवक और महिला मंगल दल को सलाह देते हुए कहा कि वह समाज में अपनी जिम्मेदारी को समझें और कार्य करें। इसके लिए अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखें, विद्यालय की देखभाल करें, ग्राम सचिवालय की व्यवस्था सुचारू रूप से चले उसमें योगदान दें और गांव में अगर अवांछित गतिविधि हो रही हो तो उसे रोकने पुलिस का सहयोग करें। सीएम योगी ने कहा कि कोई समाज तब तक स्वावलंबी नहीं हो सकता जब तक उसकी निर्भरता सरकार पर ज्यादा रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज जब आगे चलेगा और सरकार पीछे रहेगी तो समाज स्वावलंबी होगा और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। वहीं जब सरकार आगे और समाज पीछे रहेगा तो समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि युवक और महिला मंगल दल अपने गांव में खेल कूद की गतिविधियों का आधार बनाएं। खाली जमीन को जिला प्रशासन के साथ मिलकर उसे खेल के मैदान के रूप में आरक्षित करें। उसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ओपन जिम बनवाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गांव को जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए युवक और महिला मंगल दल को नेतृत्व करने के लिए आगे आना होगा। ग्राम सचिवालय की अहमियत बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में आधार और आयुष्मान भारत कार्ड ग्राम सचिवालय में ही बनेंगे। बीसी सखी वहीं बैठती हैं। लोगों को बैंक नहीं जाना पड़ेगा। बैंक की सभी गतिविधियों का केंद्र बिंदु वही बनेगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि स्पोर्ट्स किट देने का भाव स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। हमें अपनी पीढ़ी को आने वाले समय में खेल कूद के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने कहा की 1956 में युवक मंगल दल और 1985-86 में महिला मंगल दल का गठन हुआ था। इसे और तेजी के साथ विस्तार देने की अवश्यकता है। अगले वर्ष तक हम प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को स्पोर्ट किट्स उपलब्ध कराने में सफल रहेंगे। हमारा गांव स्वच्छ और सुंदर हो इस दिशा में मंगल दल प्रयास करें।

इन खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में सीएम योगी (CM Yogi) ने बतौर कोच डेढ़ लाख रुपए महीने के मानदेय पर नौकरी पाने वाले छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। नियुक्ति पाने वालों में कॉमनवेल्थ गेम्स खिलाड़ी और आवसीय एथलेटिक्स छात्रावास वाराणसी में तैनाती पाने वाले जसविंदर सिंह भाटिया, ओलंपिक खिलाड़ी और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में तैनाती पाने वाली प्रेम माया, ओलंपिक गेम खेल चुके हॉकी खिलाड़ी और गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में तैनाती पाने वाले सैयद अली, एशियन गेम खिलाड़ी और आवासीय हॉकी बालिका छात्रावास लखनऊ में तैनाती पाने वाली रंजना गुप्ता, ओलंपिक गेम खेल चुके हॉकी खिलाड़ी और आवासीय हॉकी छात्रावास वाराणसी में तैनाती पाने वाले शकील अहमद और हॉकी वर्ल्ड कप और आवासीय हॉकी छात्रावास में तैनाती पाने वाले रजनीश कुमार मिश्र शामिल रहे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

ज्वैलर्स ने बनाई अयोध्या के श्रीराम मंदिर की चांदी की प्रतिकृति

Next Post

रामपुर की शान बढ़ाएगा विश्व का सबसे बड़ा चाकू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Rampur Chaaku

रामपुर की शान बढ़ाएगा विश्व का सबसे बड़ा चाकू

यह भी पढ़ें

परीक्षा केंद्र बदलने को लेकर एसएससी ने दी अहम सूचना

30/11/2020
CM Yogi

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi

दक्षिण से आए गोवंश को सीएम योगी ने दिया भवानी और भोलू नाम

21/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version