• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दस्तक अभियान शुरू, घर घर पहुंच रहीं आशा कार्यकर्ता

Writer D by Writer D
17/04/2023
in उत्तर प्रदेश, औरैया
0
Communicable Disease Control Campaign

Communicable Disease Control Campaign

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। टीबी, कुपोषण, मौसमी बीमारियों के मरीजों की तलाश के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभियान (Communicable Disease) के तहत घर-घर दस्तक शुरू कर दी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के बाहर स्टीकर लगाकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों को अपने आसपास गंदे पानी को न एकत्रित होने देने की भी सलाह और विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में तौर-तरीके बता रहीं हैं । यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव का कहना है की संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease) के तहत जिले में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में 17 अप्रैल सोमवार से दस्तक अभियान की शुरुआत हो रही है। उन्होंने अपील की कि बीमारी का लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर विभाग को अवगत करायें ।

संचारी रोगों के नोडल व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इस अभियान में मुख्य जिम्मेदारी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंपी गई है। इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर सूचीबद्ध भी किया जाएगा। मुख्य रूप से बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस, टीबी व कुपोषित बच्चों पर ध्यान दिया गया है। एक हफ्ते से ज्यादा बुखार या खांसी वाले लोगों तथा कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संयुक्ता भाटिया की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

कुपोषित बच्चों की सूची बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सौंपी जाएगी। इसके माध्यम से बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में रेफर किया जाएगा। इसी तरह टीबी के मरीजों की सूची क्षय रोग विभाग को भेजी जाएगी। इसके लिए पूर्व में ही आशा को प्रशिक्षित किया जा चुका है। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि यह दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।

मच्छरों से ऐसे करें बचाव

– अपने घर के आसपास किसी भी तरह का जलभराव न होने दें।

– ध्यान रहे मच्छर गंदे और साफ पानी दोनों में पनप सकते हैं।

– घरों में खिड़की दरवाजे के रास्ते घुस जाते हैं| दरवाजे और खिड़कियों पर ऐसी जाली लगवाएं, जिससे हवा तो अन्दर आए, लेकिन मच्छर न घुस पायें।

– घरों की छतों पर रखी पानी की टंकी को ढककर रखें, ताकि मच्छर न पनप पायें।

– रात में सोने के लिए मच्छरदानी लगा लें| मच्छरों से बचने के लिए ये बेहद आसान, प्रचलित और बेहद सुरक्षित तरीका है।

– पूरी बांह के कपड़े पहनें।

– गाँव में जानवरों के बाड़ों को घर से दूर रखें| यहाँ काफी मच्छर पनप सकते हैं, इसलिए इसमें साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखें।

– खराब टायर, कूलर आदि में पानी जमा होने न दें।

– संतुलित आहार ले औ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल सब्जी लें।

Tags: Auraiya NewsCommunicable disease campaignsanchari rog niyantaranup news
Previous Post

संयुक्ता भाटिया की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Next Post

अदाणी ग्रुप के खिलाफ विद्युत उपभोक्ता परिषद ने दाखिल की याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Electricity

अदाणी ग्रुप के खिलाफ विद्युत उपभोक्ता परिषद ने दाखिल की याचिका

यह भी पढ़ें

Shot

महिला की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

03/12/2022
ak sharma

प्लास्टिक का प्रयोग कर प्रकृति की रिसाइकिलिंग व्यवस्था पर व्यवधान न डालें: एके शर्मा

03/07/2022
Terrorist attack near Supreme Court in Tehran

सुप्रीम कोर्ट के पास आतंकी हमला, 2 जजों की मौत

18/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version