Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तैमूर के पिता का किरदार निभाना चाहते हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह तैमूर अली खान

रणवीर सिंह तैमूर अली खान

नई दिल्ली| रणवीर सिंह अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर ओपनली बात करते हैं। अब रणवीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कॉफी विद करण शो का है। वीडियो में आप देखेंगे कि करण, रणवीर से पूछते हैं कि वह तीनों खान में से किसके पिता का किरदार निभाना चाहेंगे।

बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव आने से परेशान लता मंगेशकर

करण, रणवीर के सामने 3 खान का नाम लेते हैं शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान। रणवीर इस पर कहते हैं, मैं किसी और खान का नाम लेना चाहूंगा और वो है तैमूर अली खान। रणवीर कहते हैं कि तैमूर जब फिल्म में एक्टिंग करेंगे तब वह उनके पिता का किरदार निभाना चाहेंगे।

रणवीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया।

सैफ-करीना ने किया पानी की टंकी का ऐड

अब यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। ’83’ में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। वह कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी।

Exit mobile version