• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में STF को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड रवि अत्री अरेस्ट

Writer D by Writer D
10/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Ravi Attri arrested in constable recruitment exam paper leak case

Ravi Attri arrested in constable recruitment exam paper leak case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक (Constable Recruitment Paper Leak) प्रकरण में मुख्य मास्टरमाइंड रवि अत्रि को एसटीएफ ने गौतम बुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पिछले काफी दिनों से यूपी एसटीएफ तलाश कर रही थी। रवि अत्रि से बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ चल रही है।

गौतम बुध नगर निवासी रवि अत्रि ने यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती (Constable Recruitment)  पेपर लीक कराया था। इसके बाद आरोपी ने इस पेपर को कई गैंग को लाखों रुपए लेकर बेच दिया था।

आरोपी रवि और उसके साथियों ने मिलकर मध्य प्रदेश के रीवा और गुरुग्राम के मानेसर में दो रिसोर्ट में हजारों अभ्यर्थियों को यह पेपर पढ़ाया था। इन्हीं, अभ्यर्थियों ने बाद में परीक्षा में हिस्सा भी लिया। इस मामले में खुलासा होने के बाद यूपी सरकार ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निरस्त करते हुए जांच एसटीएफ को दी थी।

पूरे प्रकरण में आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ ने ताबड़तोड़ दबिश दी थी। इस गिरोह से संबंधित कई आरोपियों को एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने गिरफ्तार किया और पूरे गैंग का पर्दाफाश किया।

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में हाल ही में मुख्य आरोपियों में शामिल अभिषेक शुक्ला और राजीव नयन मिश्रा की गिरफ्तारी एसटीएफ ने की थी। मंगलवार देर रात गौतम बुद्ध नगर से ही रवि अत्रि को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल फोन की जांच फॉरेंसिक टीम से कराई जा रही है। गिरोह में शामिल डॉक्टर शरत सिंह और दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रम पहल की अभी तलाश जारी है। माना जा रहा है कि रवि की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा।

Tags: crime newshoida newsPaper leakSTFUP Police Constable Recruitment
Previous Post

‘हम अंधे नहीं हैं, माफी स्वीकार नहीं…’, बाबा रामदेव पर फिर भड़का सुप्रीम कोर्ट

Next Post

‘लड़कियों को PG तक मुफ्त शिक्षा, मुफ़्त राशन में गेहूं की जगह आटा…,’ सपा ने जारी किया घोषणा पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Samajwadi Party manifesto

'लड़कियों को PG तक मुफ्त शिक्षा, मुफ़्त राशन में गेहूं की जगह आटा...,' सपा ने जारी किया घोषणा पत्र

यह भी पढ़ें

Yogi greets Anandiben Patel

CM योगी ने आनंदीबेन पटेल से राजभवन में की शिष्टाचार भेंट

13/06/2021
Tejinder Bagga

तेजिंदर बग्गा की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

07/05/2022
Shot

प्रेम-विवाह के विरोध में युवक के पिता को मारी गोली

18/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version