• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होलिका दहन की आग में अर्पित किया जाता है कच्चा सूत, जानिए इसका कारण

Writer D by Writer D
16/03/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Holika Dahan

holika dahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को खेली जाती है। इससे एक रात पहले होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली पर सभी गीले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाता है। माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि नकारात्मकता को खत्म कर देती है। इसी कारण से होलिका दहन की अग्नि में कई तरह की विशेष चीजें अर्पित की जाती है। इसी तरह कच्चा सूत भी अर्पित किया जाता है। आइए, जानते हैं कि होलिका दहन (Holika Dahan)  की अग्नि में कच्चा सूत क्यों चढ़ाया जाता है।

परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है सूत

प्राचीन काल से ही लोग इस रात होलिका दहन (Holika Dahan) की लकड़ियों पर कच्चा सूत लपेटकर और गाय के गोबर के उपले इकट्ठा करके होलिका की पूजा करते हैं। होलिका दहन से पहले उसकी पूजा करने और सात बार परिक्रमा करने की परंपरा भी है। ऐसा करने से बीमारियों और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में कच्चे सूत को बहुत पवित्र माना जाता है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में कच्चे सूत का उपयोग किया जाता है। होलिका के चारों ओर कच्चा सूत सात या तीन बार लपेटा जाता है। इसी प्रकार होलिका दहन के समय अग्नि की परिक्रमा के साथ कच्चे सूत को अर्पित करने का विधान है।

होलिका दहन (Holika Dahan) में क्यों चढ़ाया जाता है कच्चा सूत?

कच्चे कपास का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। कच्चा सूत रोगों का नाश करने वाला और बाधाओं को दूर करने वाला होता है। ऐसे में कच्चे सूत को होलिका में लपेटकर होलिका दहन (Holika Dahan) की अग्नि में अर्पित करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है और शनि दोष से भी राहत मिलती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने और खत्म करने के लिए भी कच्चा सूत उपयोगी होता है। अगर घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है, तो होलिका दहन की अग्नि में उसके नाम से कच्चा सूत डालना चाहिए। माना जाता है कि इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही बुरी नजर से भी बचाव होता है।

होलिका दहन (Holika Dahan) के लिए जब गाय के गोबर के उपलों और लकड़ियों से होलिका तैयार की जाती है, तो उन उपलों और लकड़ियों को कच्चे सूत से ही बांधा जाता है। यह होलिका को बिखरने से बचाता है और इसका उद्देश्य बुरी शक्तियों को एकजुट करना भी है।

Tags: Holika Dahanholika dahan 2024Holika Dahan dateholika dahan importanceholika dahan muhurat
Previous Post

शनिवार के दिन करें इस कवच का पाठ, राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से मिलेगी मुक्ति

Next Post

होली पर इन स्पेशल गुजियों से गेस्ट का कराएं मुंह मीठा, देखें टेस्टी रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Mawa Gujhiya

होली पर इन स्पेशल गुजियों से गेस्ट का कराएं मुंह मीठा, देखें टेस्टी रेसिपी

यह भी पढ़ें

मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त

मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद

17/03/2021
Artificial Heart

अब बकरी के सीने में धड़केगा कृत्रिम दिल, जल्द होगा ट्रायल

07/06/2024
chutney

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version