• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न देखें चांद, लग सकता है झूठा कलंक

Writer D by Writer D
26/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) उत्सव का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है, जो इस बार 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। पूरे साल भक्त इंतजार करते हैं कि कब बप्पा उनके घर आएंगे। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। गणेश चतुर्थी को कुछ जगहों पर कलंक चतुर्थी भी कहा जाता है और इसकी वजह है इस दिन चांद देखने की मनाही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन चांद देखना वर्जित होता है और अगर कोई इस दिन चांद देखता है, तो उस व्यक्ति पर झूठा कलंक लग सकता है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर ऐसा क्यों? इस लेख में जानेंगे कि गणेश चतुर्थी के दिन चांद क्यों नहीं देखते हैं।

संकष्टी चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर चंद्रमा के दर्शन करने बहुत जरूरी होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत बिना चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य के पूरा नहीं होता है। वहीं, गणेश चतुर्थी को चांद देखने की मनाही है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) को चांद नहीं देखना चाहिए, इससे जुड़ी कई कथाएं धर्म शास्त्रों में वर्णित हैं। आइए इससे जुड़ी सबसे प्रसिद्ध कथा के बारे में जानते हैं।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) को चांद क्यों नहीं देखना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर चांद देखने से व्यक्ति पर मिथ्या दोष यानी झूठे आरोप या कलंक लग सकता है। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार गणेश जी अपने वाहन मूषक पर सवार होकर खेल रहे थे। तभी रास्ते में मूषकराज किसी चीज से टकरा गए, जिससे गणेश जी का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। यह देखकर चंद्रमा उनपर जोर-जोर से हंसने लगे।

गणेश जी ने चंद्र देव को दिया श्राप

गणेश जी को चंद्रमा का यह व्यवहार पसंद नहीं आया और चंद्रमा को हंसता हुआ देखकर भगवान गणेश को गुस्सा आया। उन्होंने क्रोधित होकर चंद्र देव को श्राप दिया कि जो भी चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखेगा, उसे झूठे आरोप का सामना करना पड़ेगा। ऐसा माना जाता है कि एक बार भगवान कृष्ण ने भी गणेश चतुर्थी पर गलती से चांद देख लिया था, जिससे उन पर भी स्यामंतक मणि चोरी का झूठा आरोप लग गया था। श्रीमद् भागवत की कथा में उल्लेख मिलता है कि भगवान श्रीकृष्ण पर लगे झूठे आरोप से उबरने के लिए उन्हें भी विशेष प्रयास करने पड़े थे।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर गलती से चांद देख लिया तो क्या करें?

अगर आप गलती से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन चांद देख लेते हैं, तो आप इस दोष के प्रभाव को कम करने के लिए ये उपाय कर सकते हैं:-

भगवान कृष्ण के नाम का जाप करना चाहिए।
गणेश भगवान का व्रत रखना चाहिए।

‘सिंह: प्रसेन मण्वधीत्सिंहो जाम्बवता हत: सुकुमार मा रोदीस्तव ह्येष: स्यमन्तक:’ मंत्र का जाप करें

Tags: ganesh chaturthi
Previous Post

इन महिलाओं को हरतालिका व्रत को दी गई है छूट, जानिए वजह

Next Post

सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड, इस मामले में हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड, इस मामले में हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Manglesh Dabral

पंचतत्व में विलीन हुए सुप्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल, लेखकों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

10/12/2020
chris gayle

जल्द ही किंग्स XI पंजाब के प्लेइंग XI में शामिल होंगे क्रिस गेल

06/10/2020
cm yogi

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ एक पूर्वनियोजित खूनी साजिश थी : योगी

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version