• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मशहूर शायर राहत इंदौरी की लिखी कुछ बेहतरीन गजलें पढ़िए

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
राहत इंदौरी की बेहतरीन गजलें

राहत इंदौरी की बेहतरीन गजलें

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर। देश-दुनिया में अपने शेरों और गजलों से मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में निधन हो गया है। उनकी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राहत इंदौरी को पहले से ही दिल की बीमारी और डायबिटीज की शिकायत थी, लेकिन देश-दुनिया में होने वाले मुशायरों या कार्यक्रमों में उनकी बुलंद आवाज से श्रोताओं या उनके चाहने वालों को इसका रत्ती भर पता नहीं चल पाता था।

मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

पिछले कुछ वर्षों के सियासी हालात को लेकर बेबाकी से शेर पढ़ने वाले राहत इंदौरी की कविताओं की लाइनें इतनी मशहूर हैं कि ये युवाओं की जुबान पर रहती हैं। आज उनके निधन के बाद आइए राहत इंदौरी के कुछ चुनिंदा शेर पर एक नजर डालते हैं।

अगर खिलाफ हैं तो होने जान थोड़ी है।
ये सब धुआं है कोई आसमान थोड़ी है, लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में।
यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है।

मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं, लेकिन

हमारी तरह हथेली पर जान थोड़ी है।

जो आज साहिब-ए-मसनद हैं कल नहीं होंगे।

किरायेदार हैं जाती मकान थोड़ी है।

हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है।

हमारे मुंह में तुम्हारी जबान थोड़ी है।

सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में

किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।

—————————-

रोज तारों को नुमाइश में खलल पड़ता है।

चांद पागल है अंधेरे में निकल पड़ता है।

एक दीवाना मुसाफिर है मेरी आंखों में

वक्त-बे-वक्त ठहर जाता है, चल पड़ता है।

अपनी ताबीर के चक्कर में मेरा जागता ख्वाब

रोज सूरज की तरह घर से निकल पड़ता है।

रोज पत्थर की हिमायत में गजल कहते हैं।

रोज शीशों से कोई काम निकल पड़ता है।

उसकी याद आई है, सांसों जरा आहिस्ता चलो

धड़कनों से भी इबादत में खलल पड़ता है।

————————-

किसने दस्तक दी ये दिल पर कौन है?

आप तो अंदर हैं, बाहर कौन है।

रोशनी ही रोशनी है हर तरफ

मेरी आंखों में मुनव्वर कौन है।

आसमां झुक-झुक के करता है सवाल

आप के कद के बराबर कौन है।

हम रखेंगे अपने अश्कों का हिसाब

पूछने वाला समुंदर कौन है।

सारी दुनिया हैरती है किस लिये

दूर तक मंजर ब मंजर कौन है।

मुझसे मिलने ही नहीं देता मुझे

क्या पता ये मेरे अंदर कौन है।

साभार- राहत इंदौर की ‘दो कदम और सही’ से।

Tags: Rahat IndoriRahat Indori newsRahat Indori Shayarirahat indori हिंदी शायरीडॉ. राहत इंदौरीराहत इंदौरी का इंतकालराहत इंदौरी की बेहतरीन गजलेंराहत इंदौरी नहीं रहे
Previous Post

देश के 6 मेट्रो शहरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइट्स की 31 अगस्त तक नो एंट्री

Next Post

मशहूर शायर राहत इंदौरी के बारे में जानेें कुछ खास बातें, पहले क्या करते थे काम?

Desk

Desk

Related Posts

Brownie
Main Slider

बच्चों के लिए बनाएं सॉफ्ट ब्राउनी, नोट करें रेसिपी

15/02/2026
Makhana Raita
Main Slider

लंच में बनाएं मखाने का रायता, स्वाद ऐसा की बार-बार मांगेंगे लोग

15/02/2026
CM Dhami
Main Slider

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ

14/02/2026
Swami Avimukteshwarananda
Main Slider

महंत की गद्दी रिश्तेदारी से मिली… सीएम योगी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

14/02/2026
Pm Rahat Scheme
Main Slider

‘सेवा तीर्थ’ से मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सड़क पर एक्सीडेंट हुआ तो फ्री होगा इलाज!

14/02/2026
Next Post
मशहूर शायर राहत इंदौरी

मशहूर शायर राहत इंदौरी के बारे में जानेें कुछ खास बातें, पहले क्या करते थे काम?

यह भी पढ़ें

mahima chaudhry

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं महिमा चौधरी, बीमारी से बदल गया लुक

09/06/2022
har ghar tiranga

उत्तराखण्ड में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

17/07/2022
Transfer

योगी सरकार ने फिर किए 17 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

09/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version