• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मशहूर शायर राहत इंदौरी के बारे में जानेें कुछ खास बातें, पहले क्या करते थे काम?

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
मशहूर शायर राहत इंदौरी

मशहूर शायर राहत इंदौरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे, जिसके उपचार के लिए उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में 10 अगस्त की देर रात अरविंदो अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति शुरुआती दिनों में बहुत खस्ता थी। उन्हें साइन-बोर्ड चित्रकार के तौर पर भी काम करना पड़ा।

मशहूर शायर राहत इंदौरी की लिखी कुछ बेहतरीन गजलें पढ़िए

राहत इंदौरी अपनी शेरो-शायरी से जिस महफिल में जाते थे। उसकी जान बन जाते थे। कहा जा सकता है कि हाल के बरसों में वो मंच के सबसे प्रिय और हिट शायर के तौर पर उभरे थे। वो गजब के हाजिर जवाब भी थे। वह 70 साल के थे। जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

  • राहत का जन्म इंदौर में 01 जनवरी 1950 में कपड़ा मिल के कर्मचारी रफ्तुल्लाह कुरैशी और मकबूल उन निशा बेगम के यहां हुआ था। उनकी सारी पढ़ाई इंदौर में ही हुई। इंदौर के इस्लामिया करीमिया कॉलेज इंदौर से 1973 में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 1975 में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से उर्दू साहित्य में एमए किया।
  • राहत इंदौरी की पढ़ाई यहीं नहीं रुकी। उन्होंने 1985 में मध्य प्रदेश के भोज मुक्त विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
  • उन्होंने अपना करियर इंद्रकुमार कॉलेज, इंदौर में उर्दू साहित्य के टीचर के तौर पर शुरू किया है। छात्रों के बीच वह जल्दी ही लोकप्रिय हो गए। फिर वह मुशायरों में व्यस्त होते चले।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी और राहत जी को शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
  • हाल के बरसों में पूरे भारत और विदेशों से उन्हें मुशायरों के निमंत्रण मिलते थे। उनमें गजब की क्षमता और मौलिकता थी। शब्दों की बाजीगरी भी वह खूब जानते थे। इसी से वह हिट होते चले गए। लोगों के बीच दिलों में जगह बनाने लगे। उनकी कविता खुशबू खासी हिट रही, जिसने उन्हें एक तरह से उर्दू साहित्य की दुनिया में एक प्रसिद्ध शायर बना दिया।
  • सबसे बड़ी बात ये भी थी कि केवल साहित्य और पढा़ई में ही नहीं बल्कि वो खेलकूद में कम नहीं थे। स्कूल और कॉलेज स्तर पर फुटबॉल और हॉकी टीम के कप्तान भी थे।
  • राहत जी की दो बड़ी बहनें थीं जिनके नाम तहज़ीब और तक़रीब थे। इसके अलावा उनके दो भाई अकील और आदिल हैं।
  • परिवार की आर्थिक हालत खराब होने के कारण उन्हें एक साइन-चित्रकार के रूप में 10 साल से भी कम उम्र में काम करना शुरू करना पड़ा। उन्हें चित्रकारी में भी रुचि थी। इसमें भी उन्होंने नाम अर्जित किया।
  • यह भी एक दौर था कि ग्राहकों को राहत द्वारा चित्रित बोर्डों को पाने के लिए महीनों का इंतजार करना भी स्वीकार पड़ता था। यहां की दुकानों के लिए किया गया पेंट कई साइनबोर्ड्स पर इंदौर में आज भी देखा जा सकता है।
Tags: Know some special things about the famous poet Rahat Indoriwhat did you do earlier?पहले क्या करते थे काम?मशहूर शायर राहत इंदौरीमशहूर शायर राहत इंदौरी के बारे में जानेें कुछ खास बातें
Previous Post

मशहूर शायर राहत इंदौरी की लिखी कुछ बेहतरीन गजलें पढ़िए

Next Post

लखनऊ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 831 नए संक्रमित मरीज मिले

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Next Post
कोरोना संक्रमण

लखनऊ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 831 नए संक्रमित मरीज मिले

यह भी पढ़ें

यूपी निर्यात को हब UP Export to Hub

सीएम योगी- यूपी में मेडिकल डिवाइस पार्क व फार्मा के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं

18/09/2020
mohan bhagwat

मणिपुर में सुरक्षा की गारंटी नहीं, स्थिति गंभीर: मोहन भागवत

06/09/2024
Magh Month

माघ माह में करें ये 5 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी!

20/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version