• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, पढ़े ये पौराणिक कथा

Writer D by Writer D
03/05/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को आखा तीज भी कहते हैं। यानी आखा का अर्थ संपूर्ण, छानना छलनी, खुरजी, एक विशेष प्रकार का बर्तन। लेकिन यहां इसका अर्थ कभी न नष्ट होने वाले से है। अविनाशी मुहूर्त या अबूझ मुहूर्त। अत: हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार पूरे वर्ष में साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त होते हैं।

पहला चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, दूसरा विजया दशमी और तीसरा अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) और आधा मुहूर्त कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को रहता है। इस तरह साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त माने गए हैं। अबूझ मुहूर्त का अर्थ होता है कि इन तिथियों के दिन पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है इसलिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। इसी कारण ऐसी मान्यता है कि इस दिन से प्रारंभ किए गए कार्य अथवा इस दिन को किए गए दान का कभी भी क्षय नहीं होता।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) की कथा :

प्राचीन काल में सदाचारी तथा देव-ब्राह्मणों में श्रद्धा रखने वाला धर्मदास नामक एक वैश्य था। उसका परिवार बहुत बड़ा था। इसलिए वह सदैव व्याकुल रहता था।

एक दिन धर्मदास ने किसी से अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) व्रत के माहात्म्य बारे में सुना कि ‘वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि को देवताओं का पूजन व ब्राह्मणों को दिया हुआ दान अक्षय हो जाता है।’

कालांतर में जब अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का पर्व आया तो वैश्य ने गंगा स्नान कर, अपने पितरों का तर्पण किया। स्नान के बाद घर जाकर विधि-विधानपूर्वक देवी-देवताओं का पूजन कर, ब्राह्मणों को अन्न, सत्तू, चावल, दही, चना, गोले के लड्डू, पंखा, जल से भरे घड़े, जौ, गेहूं, गुड़, सोना, ईख, खांड तथा वस्त्र आदि दिव्य वस्तुएं श्रद्धा-भाव से दान की।

धर्मदास की पत्नी के बार-बार मना करने, कुटुंबजनों से चिंतित रहने तथा बुढ़ापे के कारण अनेक रोगों से पीड़ित होने पर भी वह अपने धर्म-कर्म और दान-पुण्य से विमुख न हुआ। यही वैश्य दूसरे जन्म में कुशावती का राजा बना।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दान के प्रभाव से ही वह बहुत धनी तथा प्रतापी बना। वैभव संपन्न होने पर भी उसकी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं हुई। अक्षय तृतीया के दिन इस कथा के श्रवण से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसी इस कथा की मह‍त्ता है।

Tags: Akshaya Tritiya 2024akshaya tritiya daanakshaya tritiya dateAkshaya Tritiya kathaAkshaya Tritiya muhuratAkshaya Tritiya shoppingAkshaya Tritiya vrat
Previous Post

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ जरूरु करें इन की पूजा, घर में लक्ष्मी का हो जाएगा स्थायी वास

Next Post

कब रखा जाएगा गंगा सप्तमी का व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Nautapa
धर्म

नौतपा में करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

15/05/2026
Food
Main Slider

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

15/05/2026
Maa Lakshmi
धर्म

घर में ले आए ये चीजें, देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

15/05/2026
problems in getting married
फैशन/शैली

शादी में आ रही हैं बाधा, तो कर लें ये काम

15/05/2026
Havan
धर्म

इस हाथ से हवन में आहुति देने से मिलती है इन देवी-देवता की कृपा, जानें महत्व

15/05/2026
Next Post
Ganga Saptami

कब रखा जाएगा गंगा सप्तमी का व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

rajnath-yogi

रक्षा मंत्री राजनाथ के 71वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई

10/07/2021

एकेटीयू ने बीटेक अंतिम वर्ष का एमसीक्यू आधारित मॉडल पेपर किया जारी

11/08/2020
Suspended

दुराचार की घटना छिपाने में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

17/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version