• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पलकों का एक्सटेंशन करवाते समय इन बातों पर रखें ध्यान

Writer D by Writer D
18/06/2026
in फैशन/शैली
0
Eyelash Extensions

Eyelash Extensions

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपकी पलकें पतली हैं तो आप उन्हें घना और लंबा बनाने के लिए आईलैश एक्सटेंशन (Eyelash Extensions) का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि इसे लगाने के बाद किसी को इस बात का पता नहीं चलता है कि ये आपकी असली पलकें हैं या नहीं। हालांकि, यह तभी संभव है जब आप सही आईलैश एक्सटेंशन को चुनें।

आइए आज आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप सही आईलैश एक्सटेंशन (Eyelash Extensions) करवा सकते हैं।

आईलैश एक्सटेंशन (Eyelash Extensions) क्या है?

आईलैश एक्सटेंशन अर्ध-स्थायी प्रक्रिया है, जिसके दौरान सिंथेटिक और प्राकृतिक फाइबर को आपकी पलकों के प्रत्येक स्ट्रैंड पर गोंद के साथ जोड़ा जाता है। बता दें कि आईलैश एक्सटेंशन आमतौर पर रेशम, मिंक, मनुष्य या घोड़े के बाल जैसी सामग्री से बने होते हैं और इनसे आपकी पलकें लंबी और घनी लगती हैं, जिससे आपकी आंखों बहुत खूबसूरत दिख सकती है। हालांकि, आईलैश एक्टेंशन करवाने के लिए सेशन्स लेने पड़ते हैं।

तीन प्रकार के होते हैं आईलैश एक्सटेंशन (Eyelash Extensions)

आईलैश एक्सटेंशन कई साइज में आती हैं, लेकिन आमतौर पर 6mm-18mm का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कर्ल की चौड़ाई के लिए 80-150 पलकें लगती है।

1) क्लासिक आईलैश: यह एक सिंगल आईलैश एक्सटेंशन होता है, जो पलकों के एक स्ट्रैंड से जोड़ा जाता है।

2) फैन आईलैश: पलकों के एक स्ट्रैंड से कुछ आईलैश एक्सटेंशन को एकसाथ जोड़ा जाता है ताकि पलकें अधिक घनी दिखें।

3) हाइब्रिड आईलैश: यह क्लासिक आईलैश और फैन आईलैश का संयोजन होता है।

सही आईलैश एक्सटेंशन (Eyelash Extensions)कैसे चुनें?

आईलैश एक्सटेंशन करवाने से पहले आपको अपने चेहरे के आकार को समझना होगा ताकि आपकी पलकों पर सही साइज और स्टाइल के आईलैश एक्सटेंशन लगें।

इसके अतिरिक्त, इस बात का ध्यान रखें कि आईलैश एक्सटेंशन आपकी प्राकृतिक पलकों से 3mm से 5mm लंबा होना चाहिए और इसका कर्ल आपके प्राकृतिक पलकों के कर्ल के सामान होना चाहिए। इस तरह आईलैश एक्सटेंशन आपकी पलकों को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकता है।

आईलैश एक्सटेंशन (Eyelash Extensions) कितने समय तक बरकरार रहते हैं?

अगर आप उचित देखभाल करते हैं तो आईलैश एक्सटेंशन लंबे समय तक बरकरार रहते हैं, लेकिन जैसे ही प्राकृतिक पलकें बढ़ती हैं, आईलैश एक्सटेंशन झड़ने लगते हैं।

बता दें कि आईलैश एक्सटेंशन की पूरी प्रक्रिया में दो से तीन घंटे का समय लगता है और दो से तीन सप्ताह के अंतराल में इसे टचअप की जरूरत पड़ती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि एक्सटेंशन करवाने के बाद तेल आधारित उत्पादों, भारी क्रीम और मस्कारे के उपयोग से बचें।

आईलैश एक्सटेंशन के नुकसान अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के अनुसार, अगर आईलैश एक्सटेंशन की प्रक्रिया ठीक से न की जाए तो यह आईलिड पर सूजन, कॉर्निया संक्रमण या प्राकृतिक पलकों को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है।

Tags: "makeup tipsbeauty hacksBeauty tipseye makeueyelash extensionstips for eye makeup
Previous Post

सुपर एनर्जी ड्रिंक हैं गन्ने का जूस, जानें इसके फायदे

Next Post

कुंडली में गुरु और शुक्र कर रहे हैं परेशान, तो जरूर करें काली हल्दी से जुड़ा ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Next Post
Black Turmeric

कुंडली में गुरु और शुक्र कर रहे हैं परेशान, तो जरूर करें काली हल्दी से जुड़ा ये उपाय

यह भी पढ़ें

Pravesh Shukla

पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

05/07/2023
Mukhtar Ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिये बांदा जेल तैयार, आज शाम तक पहुंचने की संभावना

05/04/2021
Samsung Galaxy S26 का कैमरा नहीं होगा अपग्रेड, सामने आई ये बड़ी वजह

Galaxy S26 में कैमरा वही पुराना! कंपनी ने बताई चौंकाने वाली वजह

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version