• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त जारी, निफ्टी ने पहली बार 24,400 अंक पार

Writer D by Writer D
04/07/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने आज लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई से कारोबार की शुरुआत की। पहले एक घंटे के कारोबार में ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार मजबूती के नए शिखर पर पहुंचने में सफल रहा। निफ्टी ने ऊपर चढ़ते हुए पहली बार 24,400 अंक के स्तर को पार करने कामयाबी हासिल की। हालांकि बाजार में हुई मामूली मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक फिलहाल सर्वोच्च स्तर से थोड़ा नीचे खिसक कर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। साठ मिनट का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर 1.92 प्रतिशत से लेकर 1.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, अडिणी एंटरप्राइजेज, सिप्ला और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 1.45 प्रतिशत से लेकर 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,263 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,462 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 801 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 8 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 334.99 अंक की मजबूती के साथ 80,321.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का मामूली दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक फिसल कर 80,113.81 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक मजबूती के नए शिखर 80,392.64 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 329.88 अंक की मजबूती के साथ 80,316.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, सेंसेक्स 80 हजार पार

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में भी आज 83.45 अंक की बढ़त के साथ मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 24,369.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली के कारण ये सूचकांक करीब 50 अंक टूट कर 24,319.15 अंक के स्तर तक गिर गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक उछल कर पहली बार 24,400 अंक के स्तर को पार करते हुए मजबूती के नए शिखर 24,401 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 91.15 अंक की तेजी के साथ 24,377.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 545.35 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,986.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 162.65 अंक यानी 0.67 प्रतिशत उछल कर 24,286.50 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

रामपथ का फेक वीडियो किया वायरल, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज

Next Post

स्वदेश लौटते ही रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा, खुशी झूम उठे फैंस

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Share Market
Business

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

22/04/2026
Share Market
Business

ओपनिंग में बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

20/04/2026
Gold-Silver
Business

अक्षय तृतीया से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

17/04/2026
Next Post
Rohit Sharma

स्वदेश लौटते ही रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा, खुशी झूम उठे फैंस

यह भी पढ़ें

house

यहां रखें घर में सामान, हर काम में मिलेगी सफलता

27/10/2024
CM Vishnu Dev Sai

CM साय ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

26/01/2025
CM Dhami participated in the meeting of Central Regional Council

सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क व संचार सुविधाओं के विस्तार किया जाना जरूरी : मुख्यमंत्री

24/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version