• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वदेश लौटते ही रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा, खुशी झूम उठे फैंस

Writer D by Writer D
04/07/2024
in खेल
0
Rohit Sharma

Rohit Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया भारत लौट आई है। भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंची। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने वाले बड़ी तादात में फैंस मौजूद थे। इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  ने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर वहां मौजूद क्रिकेट फैंस खुशी के मारे झूम उठे।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फैंस को किया खुश

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी अपने वतन लौटने पर काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान जय शाह ने टीम का स्वागत किया और फिर केक भी काटा गया। इसके बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर निकली। एयरपोर्ट के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था और हर किसी ने गर्मजोशी से भारतीय टीम का स्वागत किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। जैसे ही रोहित ने ट्रॉफी का फैंस की ओर उठाया तो फैंस का रिएक्शन देखने लायक था। वहां मौजूद हर एक क्रिकेट फैन खुशी से झूम उठा।

T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, वजह कर देगी हैरान

दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय टीम बस से होटल के लिए रवाना हुई। टीम बस में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  ने फैंस को ध्यान रखा और वह रास्ते में कई जगह फैंस को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिखाते हुए नजर आए। फैंस भी रोहित शर्मा को ट्रॉफी के साथ देखते ही शोर मचाने लगे। रोहित शर्मा यहीं नहीं रुके, उन्होंने टीम होटल के बाहर जमकर डांस भी किया। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  ने खत्म किया 17 साल लंबा इंतजार

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फैंस का लंबा इंतजार खत्म किया है। बता दें, टीम इंडिया ने इससे पहले आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी। तब से भी भारतीय फैंस को आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप तो टीम इंडिया ने 17 साल के बाद जीता है। इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर भारत आई थी।

Tags: cricket newsCricket News in HindiRohit Sharmasports newssports news in hindiT20 World Cupteam india
Previous Post

शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त जारी, निफ्टी ने पहली बार 24,400 अंक पार

Next Post

बारिश में महंगाई की पिच पर टमाटर ने लगाया शतक, प्याज ने भी निकाले आंसू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
Wholesale Inflation

बारिश में महंगाई की पिच पर टमाटर ने लगाया शतक, प्याज ने भी निकाले आंसू

यह भी पढ़ें

CM Himanta Biswa

Shoot at Sight… जानें असम के मुख्यमंत्री ने क्यों दिया आर्डर

14/06/2025
जयपुर में लोकार्पण

पीएम मोदी वर्चुअल समारोह में आज करेंगे पत्रिका गेट का लोकार्पण

08/09/2020
maggi masala

अब घर पर ही बनाएं मैगी मसाला

15/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version