• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में गन्‍ना किसानों को 1.27 लाख करोड़ का रिकार्ड भुगतान

Writer D by Writer D
19/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Sugarcane

Sugarcane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्‍य सरकार ने किसानों के हित में सबसे बड़े और महत्‍वपूर्ण फैसले लिए जिसके कारण किसानों की आर्थिक और सामाजिक हालत में जबरदस्‍त बदलाव आया।

श्री योगी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने अकेले गन्‍ना किसानों को 127 लाख करोड़ का भुगतान कर कीर्तिमान रचा तो गेहूं,धान के साथ मक्‍का और मूंगफली की रिकार्ड खरीद की गई। गेहूं, गन्ना, चीनी, आलू, हरी मटर, दुग्ध, आम, आंवला, तिलहन उत्पादन में यूपी नंबर वन बन गया। कुछ साल पहले तक हाशिये पर रहा यूपी का किसान मुख्‍यधारा का सबसे अहम अंग बन गया है।

पिछले चार वर्षों में योगी सरकार ने कृषि और किसानों के लिए एक के बाद दर्जनों बड़े फैसले लिए । पहली कैबिनेट बैठक में 86 लाख लघु और सीमान्त किसानों के 36,000 करोड़ रुपए का फसली ऋण माफ करने वाली सरकार ने चार साल में किसानों से एमएसपी पर 378 लाख मी.टन खाद्यान्न खरीद कर 66,000 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्‍य सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ और मजबूत करने के लिए किसानों के हित में किसान कल्याण मिशन संचालित कर रही है। एमएसपी में लगभग दोगुने की वृद्धि की गई। 46 वर्षों से लम्बित बाण सागर परियोजना सहित कुल 11 सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है। इन योजनाओं के जरिये 2.21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता की वृद्ध‍ि हुई है जिसका सीधा लाभ 2.33 लाख किसानों को मिल रहा है।

LPG से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, गैस फैलने से मचा हड़कंप

उन्होने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 09 परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य है । इससे 16.41 लाख हेक्टेयर की अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित होगी जिसका लाभ 40.48 लाख किसानों को होगा। मुण्डेरवा, पिपराइच एवं रमाला चीनी मिलों का विस्तार एवं पेराई क्षमता में वृद्धि के साथ 11 चीनी मिलों की क्षमता में विस्तार किया गया ।

कोरोना काल में प्रदेश की सभी 119 चीनी मिलों का संचालन कर दुनिया के सामने एक नजीर पेश की गई। 01 लाख 27 हजार 482 करोड़ रुपए से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को किया गया। 267 नई खाण्डसारी इकाइयों को लाइसेंस स्वीकृत किए गए।

अभियान चलाकर ही संचारी रोगों पर नियंत्रण संभव हुआ : अमित मोहन

श्री योगी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद 220 नए मण्डी स्थल निर्मित किए गए 291 ई-नाम मण्डी की स्थापना से 87 लाख किसान व 84 हजार व्यवसाइयों को जोड़ा गया। 45 कृषि उत्पाद मण्डी शुल्क से मुक्त करने के साथ ही मण्डी शुल्क में 01 प्रतिशत की कमी की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत अब तक 232.63 लाख किसानों को 28 हजार 443 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भुगतान कर उत्‍तर प्रदेश देश में सबसे आगे है।

Tags: ayodhya result up newsSugarcane farmers
Previous Post

LPG से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, गैस फैलने से मचा हड़कंप

Next Post

मायावती ने कहा- यूपी उत्तराखंड की भाजपा सरकारों के दावे हवा हवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Margashirsha Amavasya
Main Slider

मार्गशीर्ष अमावस्या कब है?, जानें पूजा का मुहूर्त एवं विधि

08/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, श्री हरि विष्णु के साथ मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

08/11/2025
Makeup
Main Slider

घर पर ही इस तरह से करें मेकअप, मिलेगा पार्लर जैसा लुक

08/11/2025
De-Tan
Main Slider

एलोवेरा की मदद से करें फेशियल, घर पर ही मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

08/11/2025
Hair Oil
Main Slider

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

08/11/2025
Next Post
मायावती Mayawati

मायावती ने कहा- यूपी उत्तराखंड की भाजपा सरकारों के दावे हवा हवाई

यह भी पढ़ें

मुण्डन कराने जा रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु 4 घायल

16/11/2020
PM Modi appeal

बजट के दिल में गांव और किसान, आत्मनिर्भर भारत का है विजन : मोदी

01/02/2021
हत्या

फिरोजाबाद : बीजेपी नेता की हत्या के मुख्यारोपी समेत तीन हिरासत में

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version