• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज तटीय क्षेत्रों से टकराएगा ‘रेमल’, अलर्ट मोड में बंगाल और ओड़ीशा

Writer D by Writer D
26/05/2024
in पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
Cyclone Remal

Cyclone Remal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवार्ती तूफान रेमल (Cyclone Remal) के आज आधीरात पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। अलीपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने रविवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि इसके प्रभाव से शनिवार को राजधानी कोलकाता में 4.2 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि तापमान में कोई गिरावट नहीं आई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार शाम को बताया कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ (Cyclone Remal) में तब्दील हो गया, जो खेपुपारा से लगभग 360 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 350 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है। इसी के साथ 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी 27-28 मई को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ (Cyclone Remal) के तट से टकराते समय 1.5 मीटर तक की तूफानी लहर उठ सकती है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में पानी भर जाने की आशंका है।

इस दिन आएगा भीषण चक्रवात ‘रेमल’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात (Cyclone Remal) की चेतावनी के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के सियालदह और दक्षिण 24 परगना के नामखाना, काकद्वीप, सियालदह-उत्तर 24 परगना के हसनाबाद के बीच कई स्थानीय उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रविवार आधी रात से सोमवार की सुबह के बीच रद्द कर दी गई हैं। वहीं, मछुआरों को 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है।

विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के साथ ही एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान के लिए बंगाल पहुंच चुकी है। एनडीआरएफ की 12 टुकड़ी पश्चिम बंगाल पहुंची हैं। भारतीय वायु सेना, नेवी और कोस्ट गार्ड भी राहत और बचाव के लिए कमर कर चुके हैं। कोलकाता पुलिस ने भी कंट्रोल रूम बनाया है। राज्य सचिवालय नवान्न में भी कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।

Tags: Bengal NewsCyclone RemalKolkata newsNational news
Previous Post

खड़ी बस में घुसा बजरी भरा डंपर, 11 श्रद्धालुओं की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

ज्वेलर्स के यहां मिला नोटों का पहाड़, इतने करोड़ की बेनामी संपत्ति भी जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Himachal impressed by USDMA's technology-based system
राजनीति

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले दुरुस्तीकरण के निर्देश, भूस्खलन क्षेत्रों पर विशेष फोकस

30/04/2026
Savin Bansal
राजनीति

राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

30/04/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
Next Post
Income Tax Raid

ज्वेलर्स के यहां मिला नोटों का पहाड़, इतने करोड़ की बेनामी संपत्ति भी जब्त

यह भी पढ़ें

सोनिया गांधी Sonia Gandhi

मोदी सरकार सत्ता का अंहकार छोड़ तत्काल बिना शर्त तीनों काले कानून वापस लें: सोनिया गांधी

03/01/2021
Arrested

पिता की बेरहमी से हत्या में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

23/09/2022
Fridge

ऐसे करें फ्रिज की सफाई, दूर हो जाएगी बदबू

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version