• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ind vs Afg: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Writer D by Writer D
12/10/2023
in खेल
0
Rohit Sharma

Rohit Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में भारत ने बुधवार को अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। जिसमें भारत ने अफगानिस्तान (Ind vs Afg) के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) ने 84 गेंदों 131 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली है। रोहित (Rohit Sharma)  ने अपनी इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया। आइये जानते हैं कि भारतीय कप्तान ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिकॉर्ड्स

1- अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा। अब रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उसके नाम सबसे ज्यादा 556 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो गया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं उन्होंने 553 छक्के लगाए हैं।476 छक्कों के साथ पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी हैं।

2-रोहित (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 63 गेंद पर शतक लगाकर भारत के कप्तान पूर्व कपिल देव के 40 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। कपिल ने 1983 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया था।

World Cup: भारत की लगातार दूसरी जीत, अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

3-आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित ने अपने नाम कर लिया है। उनके नाम वर्ल्ड कप में 7 शतक हैं, दूसरे नंबर सचिन तेंदुलकर हैं। जिनके नाम कुल छह शतक है। रोहित ने सिर्फ 19 पारियों में 7 शतक जड़े हैं, जिसमें 5 शतक उन्होंने 2019 के वर्ल्ड कप में लगाए थे।

4-रोहित (Rohit Sharma) वनडे में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पहुँच गए हैं। उनके नाम 29 शतक हो गए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर 45 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं।

5- वर्ल्ड कप में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित (Rohit Sharma)  ने अपना नाम कर लिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनके नाम सर्वाधिक 3 शतक हैं। उन्होंने गॉर्डन ग्रीनिज, रमीज़ राजा और स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 2-2 शतकों हैं।

Tags: cricket newsCricket News in HindiRohit SharmaWorld CupWorld Cup 2023
Previous Post

भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या, मचा कोहराम

Next Post

जनता से मुख्यमंत्री योगी का बड़ा वादा , मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Salman Ali Agha
Main Slider

PAK कप्तान ने बॉलर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा, कही ये बात

16/02/2026
Shikhar Dhawan
Main Slider

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

10/02/2026
Next Post
cm yogi

जनता से मुख्यमंत्री योगी का बड़ा वादा , मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा

यह भी पढ़ें

Meta

बदल गया Facebook का नाम, सोशल मीडिया पर अब इस नाम से जाना जाएगा

29/10/2021
CSK

आईपीएल में अंतिम चार में पहुंचने के सबसे प्रबल दावेदारों में से होगी CSK

17/09/2020
arrested

लघुशंका करने के विरोध में फल विक्रेता को पीटकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version