• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कप्तान बनने के बाद बोले रोहित शर्मा, लोग क्या कहते हैं उससे फर्क नहीं पड़ता

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
Rohit Sharma

Rohit Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

BCCI ने आगे की सोचते हुए वनडे में रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का फैसला किया था। विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। विराट कोहली के चाहने वाले बीसीसीआई के इस फैसले से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। वहीं कुछ फैंस इस फैसले को जायज ठहरा रहे हैं।

वनडे कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस के बीच नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई को एक खास इंटरव्यू दिया, जिसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। रोहित ने कहा कि लोग क्या बोल रहे हैं उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। रोहित का मानना है कि टीम का पूरा फोकस लक्ष्य हासिल करने पर होना चाहिए, जिसके लिए खिलाड़ियों के बीच मजबूत बॉन्ड बनाने की जरूरत है।

रोहित ने कहा, ‘जब आप भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैं तो हमेशा आप पर काफी दबाव होता है। प्रेशर हमेशा रहता है। लोग आपके बारे में सकारात्मक और नकारात्मक बातें करते हैं। व्यक्तिगत तौर पर एक क्रिकेटर होने के नाते अपने काम पर फोकस करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। लोगों क्या कह रहें उस पर फोकस करना जरूरी नहीं है। लोग क्या बात कर रहे हैं इस पर आपका नियंत्रण नहीं है। मैं यह बात पहले भी कई बार कह चुका हूं और अब भी कह रहा हूं। ये मैसेज टीम के लिए भी है।’

जन्मदिन पर शहनाज ने खास अंदाज में सिद्धार्थ को किया याद, फैंस हुए इमोशनल

रोहित ने आगे बताया, ‘ टीम को भी यह समझने की जरूरत है कि जब हम हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट खेलते हैं तो कई तरह की बातें होती हैं। मगर हमारे हाथ में जो मौजूद हैं, उस पर फोकस करना जरूरी है। मैच जीतना और उस अंदाज में खेलना जिसके लिए हम जाने जाते हैं। बाहर जो बातें हो रही है वह हमारे किसी काम की नहीं है। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं। हमें खिलाड़ियों के बीच मजबूत बंधन बनाने की जरूरत है, जिससे हमें लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल सके। राहुल भाई इस चीज के लिए हमारी मदद कर रहे हैं।’

साउथ अफ्रीका टूर के जरिए रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल बतौर फुल टाइम कप्तान अपने कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं। वैसे रोहित शर्मा अभी तक 10 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 8 मुकाबलों मे जीत हासिल हुई और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में यूएई में आयोजित एशिया कप का खिताब जीता था।

Tags: BCCIcricket newsRohit Sharmasports newsteam india
Previous Post

जन्मदिन पर शहनाज ने खास अंदाज में सिद्धार्थ को किया याद, फैंस हुए इमोशनल

Next Post

समाजवादी पार्टी का नाम माफियावादी पार्टी होना चाहिए : ब्रजेश पाठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Three vehicles collided on the highway
Main Slider

हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक

10/11/2025
Jawaharlal Nehru Stadium
Main Slider

तोड़ा जाएगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, यहां बनेगी यह खास सिटी

10/11/2025
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इस विभाग के 4 अधिकारी बर्खास्त

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : सीएम योगी

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता कोई मत या मजहब : मुख्यमंत्री

10/11/2025
Next Post
Brajesh Pathak

समाजवादी पार्टी का नाम माफियावादी पार्टी होना चाहिए : ब्रजेश पाठक

यह भी पढ़ें

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

25/03/2022
Sushant neck scar

सुशांत के पूर्व असिस्टेंट: रिया चक्रवर्ती संग यूरोप ट्रिप से आने के बाद बदले हुये थे एक्टर

05/08/2020
Jacinda Ardern

इस देश की प्रधानमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

14/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version