• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सचिन वाजे को NIA कोर्ट से दिल की सर्जरी कराने की सशर्त अनुमति मिली

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
sachin waje

sachin waje

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की एक विशेष अदालत ने सोमवार को एजेंसी की तरफ से दायर उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस अधिकारियों सचिन वाजे और इंस्पेक्टर सुनील माने को हिरासत में रखने की मांग की थी। विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रशांत आर सित्रे ने हिरासत की मांग वाले एनआईए के आवेदन को खारिज कर दिया और वाजे को अपने खर्च पर ओपन हार्ट सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की अनुमति दी।

वाजे ने अदालत की अनुमति मांगी थी क्योंकि सरकारी जेजे अस्पताल, जहां उनका दिल से संबंधित बीमारियों का इलाज किया जा रहा था, ने उन्हें तीन ब्लॉकेज को दूर करने के लिए तत्काल ओपन हार्ट सर्जरी कराने के लिए कहा था। गौरतलब है कि ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की मौत के बाद वाजे को 13 मार्च, 2021 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

वाजे ने अदालत से यह कहते हुए निजी उपचार की अनुमति देने का अनुरोध किया कि वह आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता एवं पादरी स्टेन स्वामी की तरह हिरासत में मरना नहीं चाहता। एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के आरोपी स्वामी की गत पांच जुलाई को स्वास्थ्य आधार पर जमानत की प्रतीक्षा के दौरान मृत्यु हो गई थी।

काबुल एयरपोर्ट के पास दागे गए पांच रॉकेट, IS ने ली ज़िम्मेदारी

पिछले शनिवार को याचिका दायर करते हुए संघीय एजेंसी ने कहा कि इसकी जांच अंतिम चरण में थी। इसने दो आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारियों की हिरासत की मांग करते हुए दावा किया कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे प्रदीप शर्मा और चार अन्य की गिरफ्तारी के बाद, एजेंसी को दो अपराधों में कुछ और लोगों के शामिल होने का संदेह था और उनसे पूछताछ करने की जरूरत थी। इस वक्त दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और तलोजा जेल में बंद हैं।

एजेंसी ने कहा कि उन्होंने सचिन वाजे की 28 दिन की हिरासत का केस के लिए पूरा इस्तेमाल किया है और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत उनकी हिरासत के दो और दिन शेष हैं, और माने के मामले में 16 दिन और हैं। एजेंसी ने दावा किया, ‘वाजे और माने, दोनों (पूर्व) पुलिस अधिकारी होने के नाते जांच एजेंसी द्वारा गलत सुराग के साथ पूछताछ से बचने की चाल से अवगत थे। हालांकि, एजेंसी के पास कुछ आपत्तिजनक सामग्री है जिसका अभी उनसे आमना-सामना कराने की जरूरत है।’

Tags: Maharashtra NewsMumbai Newsopen heart surgerysachin waje
Previous Post

काबुल एयरपोर्ट के पास दागे गए पांच रॉकेट, IS ने ली ज़िम्मेदारी

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडिस, ED कर रही पूछताछ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Next Post
Jacqueline Fernandez

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडिस, ED कर रही पूछताछ

यह भी पढ़ें

Bread Rolls

आज बनाएं टेस्टी स्नैक्स ब्रेड रोल्स, रोज करेंगे डिमांड

11/08/2024
huma kuraishi

अनुराग कश्यप मामले में अपना नाम आने पर भड़कीं हुमा कुरैशी

23/09/2020
अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो US Secretary of State Pompeo pm modi

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने पीएम मोदी से क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version