• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने पीएम मोदी से क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो US Secretary of State Pompeo pm modi

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन से जारी तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक चिंता के कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें अमेरिका और भारत सहयोग करते हैं। इसमें कोरोना वायरस पर सहयोग, सुरक्षा, रक्षा सहयोग और स्वतंत्र व खुले भारत-प्रशांत में साझा हित शामिल हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता काले ब्राउन ने दी है।

औरैया : नाबालिग का शव मिलने से मचा हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका

उप प्रवक्ता काले ब्राउन ने बताया कि विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-प्रशांत क्षेत्र और विश्व की सुरक्षा और समृद्धि को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से मिलने की खुशी भारत-अमेरिका संबंधों में जबरदस्त प्रगति और दू प्लस टू मंत्री स्तरीय बैठक के परिणामों को देखकर खुशी हुई। हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा सिद्धांतों, सामान्य रणनीतिक हित की दृढ़ नींव पर खड़ी है। इस दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर भी उपस्थित थे।

The Secretary and the Prime Minister pledged to further strengthen the U.S.-India Comprehensive Global Strategic Partnership to better ensure the security and prosperity of both countries, the Indo-Pacific region, & the world: Cale Brown, US State Department's Deputy Spokesperson https://t.co/14X6QimPbh

— ANI (@ANI) October 27, 2020

कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को गिफ्ट की नोट गिनने वाली मशीन

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक से पहले जयशंकर और सिंह ने पोम्पिओ व एस्पर के साथ तीसरे चरण की ‘टू प्लस टू’ वार्ता की। भारत और अमेरिका ने एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता किया, जिससे अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी, उपग्रह के गोपनीय डाटा और दोनों देशों के बीच अहम सूचना साझा करने की अनुमति होगी। ‘टू प्लस टू’ वार्ता के दौरान ‘बेसिक एक्सचेंज एंड को-ऑपरेशन एग्रीमेंट’(बीईसीए) पर दोनों रणनीतिक भागीदारों के बीच संधि ने द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य संबंधों को आगे और मजबूत करने के संकेत दिए हैं।

बता दें कि यह समझौता ऐसे वक्त हुआ है, जब पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत का गतिरोध चल रहा है। ‘टू प्लस टू’ वार्ता में दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच पहले से कायम करीबी संबंधों को आगे और घनिष्ठ करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Tags: Ajit Dovalamericadefence ministerIndia News in HindiLatest India News Updatesmark espernarendra modiNSARajnath singhUS Secretary of State Mike Pompeoटू प्लस टूभारत और अमेरिका
Previous Post

औरैया : नाबालिग का शव मिलने से मचा हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका

Next Post

यूपी में शराब की दुकानें अब रात दस बजे तक खुलेंगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post

यूपी में शराब की दुकानें अब रात दस बजे तक खुलेंगी

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- कांग्रेस को डरा रही सरकार

04/08/2022
Suicide

प्रेम प्रसंग में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

18/03/2022
MiG-21

एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश, चार की मौत

08/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads