• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्टी विशेष को वोट न डालने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला, वीडियो वायरल

Desk by Desk
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में पार्टी विशेष (Particular Party) को वोट (Vote) न डालने को लेकर अनुसूचित जाति (Scheduled caste) के लोगों पर हमले (attacked) का मामला प्रकाश में आया है।

घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग पथराव और असलहा लहराते दिख रहे हैं। आरोप है कि घटना में घायल जब थाने पहुंचे तो वहां से पुलिस ने भगा दिया।

गौरतलब हो कि मगोर्रा क्षेत्र के गांव अड्डा में 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान में हुआ था। रविवार को एक पार्टी के समर्थकों और जाटव बस्ती के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि पार्टी समर्थकों ने मारपीट कर दी। पथराव किया। रायफल, बंदूक से फायरिंग की गई। घटना में 10 लोग घायल हो गए। खून से लथपथ घायल लोग मगोर्रा थाने पहुंचे।

आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई करने की जगह उन्हें वहां से भगा दिया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के बॉबी ने बताया कि रविवार शाम को जाति विशेष के लोग जाटव बस्ती में आकर कहने लगे कि तुमने हमारे प्रत्याशी को वोट क्यों नहीं दिया। इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

दोनों आरोपियों ने बंदूक और रायफल से फायरिंग कर दी। बाकी तीन युवकों ने फरसा, लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। ईंट पत्थर फेंके।  इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विवाद में बॉबी पुत्र जगराम, राहुल पुत्र गोविंदा, जगराम, गोविंदा पुत्रगण विक्रम सिंह, पन्ना पुत्र राधे, विक्रम पुत्र मंगो, मोहित पुत्र भगवान दास व कुसुम पत्नी गोविंदा, सोनिया पुत्री गोविंदा, रेखा पत्नी रिंकू घायल हो गए।

घायलों का कहना है कि रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे, वहां पुलिस ने भगा दिया। सोमवार सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को मजरुवी चिट्ठी देकर मेडिकल परीक्षण को भेजा गया। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं शक्ति पदयात्रा निकाल किया जागरूक

Next Post

कृषि और पशुधन एक ही सिक्के के दो पहलू : आनंदी बेन पटेल

Desk

Desk

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
Next Post
Anandiben Patel

कृषि और पशुधन एक ही सिक्के के दो पहलू : आनंदी बेन पटेल

यह भी पढ़ें

Dark Chocolate Milk Shake

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

08/07/2025
cm yogi

औद्योगिक विकास को रफ्तार देने में सहायक बनें जनप्रतिनिधि: सीएम योगी

23/01/2023
Gas Burners

काले गैस बर्नर साफ करने में लगता है टाइम, इस ट्रिक से मिनटों में चमक जाएंगे

14/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version