• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

औद्योगिक विकास को रफ्तार देने में सहायक बनें जनप्रतिनिधि: सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

CM Yogi holds meeting with MPs and MLAs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विकास परियोजनाओं की पड़ताल की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को जनपद उन्नाव, लखनऊ और हरदोई के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस विशेष बैठक में योगी ने बारी-बारी से सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति जानी। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्रीय जन आकांक्षाओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों के नए प्रस्ताव भी दिए।

विशेष बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमन्त्रण देने दुनिया के 16 देशों के बाद देश के बड़े शहरों में टीम यूपी का दौरा सफल रहा है। प्रदेश के औद्योगिक विकास अनुकूल माहौल और निवेश अनुकूल नीतियों से वैश्विक उद्योग जगत प्रभावित है। लाखों करोड़ का निवेश हमें प्राप्त हो रहा है। इसका लाभ प्रदेश के हर जनपद को मिलेगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दृष्टि से यह समिट महत्वपूर्ण होगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नदियों के किनारे कटान और बाढ़ की समस्या के निदान के लिए नदियों की ड्रेजिंग के प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं। इसे आगे भी जारी रखा जाए। इसमें ड्रोन तकनीक का भी सहयोग लिया जा रहा है। नवीन तटबंध का निर्माण, पुराने की मरम्मत भी कराई जा रही है। सांसद-विधायक गण अपने क्षेत्रों में इन कार्यों की निगरानी करें।

उन्नाव और हरदोई में इको पर्यटन की संभावनाओं को आकार देने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने बेहतर कार्ययोजना तैयार करते हुए आवश्यकतानुसार प्रयास करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार सृजन भी होगा।

सामूहिक विवाह के कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि रहें उपस्थित

कमजोर आय वर्ग वाले परिवारों के लिए लागू सामूहिक विवाह योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद, विधायक गण स्वयं भी इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहें। गांवों में अवस्थापना विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ’मातृभूमि योजना’ की शुरुआत की है। अब कोई भी अपने गांव या शहर के विकास में सीधी भागीदारी कर सकता है। सांसद, विधायक गणों को इस योजना से अधिकधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

कुकरैल नाइट सफारी पर्यटन की संभावनाओं को देगी विस्तार

राजधानी लखनऊ में कुकरैल पिकनिक स्पॉट के पास नाइट सफारी के विकास की योजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना राजधानी लखनऊ में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने वाली होगी। लखनऊ आधुनिक नगरीय विकास का मानक बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हर जिले में निवेश आ रहा है। लखनऊ, उन्नाव और हरदोई जिलों में हर सेक्टर के लिए अवसर हैं। इस पूरे क्षेत्र में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, टेक्सटाइल, जैव ईंधन और सौर ऊर्जा सहित हर सेक्टर के लिए अपार अवसर हैं। डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड में बड़ी कंपनियां अपनी इकाई लगाने आ रही हैं।

सांसद, विधायक अपने क्षेत्र के पोटेंशियल की करें ब्रांडिंग

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बीते साढ़े पांच-छह वर्षों में सुदूर गांवों तक में अच्छी सड़कें बनाई गई हैं। घर-घर साफ पीने का पानी सुलभ हुआ है। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था है। विशाल लैंडबैंक है, बेहतर कनेक्टिविटी है, कुशल मानव संसाधन है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करके औद्योगिक विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है। राज्य सरकार विकास के लिए हर संभव सहयोग कर रही है। आप सभी को अपने क्षेत्र के इस पोटेंशियल की ब्रांडिंग करनी चाहिए। इससे यहां निवेश आएगा और रोजगार के मौके सृजित होंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर की विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने स्वयं के लिए $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। आगामी 10-12 फरवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। व्यापक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिसका सीधा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी और घरेलू निवेशक रोड शो से प्रेरणा लेते हुए विभिन्न जनपदों ने अपने प्रयासों से निवेशक सम्मेलन आयोजित किए। इन जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलनों में हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। जहां आयोजन हो चुका है, वहां भी नए निवेशकों से बातचीत की जारी रखी जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों को छू रहे भारत-जर्मनी संबंध: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि 10 फरवरी से प्रारंभ हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मुख्य समारोह से सभी जिलों को जोड़ा जाए। इससे प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त होगा। इस आयोजन में स्थानीय निवेशकों, उद्यमियों को आमंत्रित करें।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

फूड प्रोसेसिंग हमारी ताकत: एस एस संधू

Next Post

बदलते यूपी में निवेश के लिए उत्साहित दिखे बेंगलुरु के उद्यमी

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
Investor

बदलते यूपी में निवेश के लिए उत्साहित दिखे बेंगलुरु के उद्यमी

यह भी पढ़ें

Car Accident

ADJ पोक्सो पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

07/02/2023
CM Dhami

पीएम का राष्ट्र के नाम संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक: सीएम धामी

12/05/2025
share market

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 753 अंक तक उछला

26/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version