• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में शीतलहर का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल सात जनवरी तक बंद

Writer D by Writer D
02/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
school closed

school closed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ सहित पूरा प्रदेश भीषण शीतहलर (Cold Wave)  से जूझ रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में सोमवार को भी घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) ने जनजीवन को बेहद प्रभावित किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी लोगों को गलन से निजात नहीं मिलेगी। इसके मद्देनजर लखनऊ में 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मौसम विभाग की सोमवार को जारी की गई शीतलहर (Cold Wave)  की चेतावनी के मद्देनजर लखनऊ जनपद के सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 4 जनवरी से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर भी लागू होगा। इसके साथ ही सभी छात्र, शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए भी यह आदेश लागू होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। वहीं पूर्व में आदेशित परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक यथावत रहेगा।

UPPSC ने जारी किया वार्षिक एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी PCS और ACF/RFO प्री परीक्षा

इसके साथ ही कोहरे से बढ़ती शीतलहर को देखते हुए हाथरस में भी नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और सभी बोर्ड के गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गईं हैं। नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल 3 जनवरी से 10 जनवरी तक आठ दिनों के लिए बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि जनपद में शीतलहर को मद्देनजर रखते हुए जनपद के समस्त राजकीय, बेसिक परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों का 3 जनवरी से 10 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है।

Tags: cold wave alertEducation Newseducation updatesschool closedwinter
Previous Post

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को दी शुभकामना

Next Post

डाबर का हुआ बादशाह मसाला, इतने शेयर हासिल कर सबसे बड़ी हिस्सेदार बनी कंपनी

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Next Post
Badshah masala

डाबर का हुआ बादशाह मसाला, इतने शेयर हासिल कर सबसे बड़ी हिस्सेदार बनी कंपनी

यह भी पढ़ें

Drowned

नदी में नाव पलटने से बुआ-भतीजे की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

06/09/2021
Jila Badar

पांच अपराधी किये गये जिला बदर

08/04/2023
Modi

पीएम मोदी की मां की सेहत में हुआ सुधार, जल्द मिल सकता है अस्पताल से डिस्चार्ज

29/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version